जशपुरनगर। छग की राजधानी रायपुर में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों का हेलीकॉप्टर जॉयराइड शुरू हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर हैलीकाप्टर रवाना किया।इस 2023 की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 78 छात्र छात्राएं हैलीकाप्टर जॉयराइड कर रहे हैं,वहीं जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के दो जुड़वा बहने जिन्होंने 10 वी के टॉपर्स रहे रिंकी यादव पिंकी यादव को भी हेलीकॉप्टर का सैर कराया गया,गौरतलब है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टॉपर विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराने का वादा किया था।2022 में प्रावीण्य सूची के 125 मेधावी विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराया गया था।
उल्लेखनीय है कि गतवर्ष 2022 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 125 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वादे के अनुरूप हेलीकॉप्टर में जॉय राईडिंग करायी गई थी।
दो जुड़वा बहनों ने पूरे प्रदेश भर में टॉप टेन हासिल कर नई कीर्तिमान की हासिल
जिले के कांसाबेल तहसील के दोकड़ा गरीयादोहर के दो जुड़वा बहनों ने 10 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में शामिल होकर न केवल जिले का गौरव बढ़ाया बल्कि पूरे प्रदेश भर में इन दोनो जुड़वा बहनों ने एक नई कीर्तिमान स्थापित की।एक किसान घर में जन्म लिए दोनो जुड़वा बहने बचपन से ही पढ़ाई के क्षेत्र में हमेशा सच्ची लगन मेहनत से शुरू से ही सभी कक्षाओं में अव्वल रहे हैं।उनकी शुरुवाती पढ़ाई दोकड़ा सरस्वती शिशु मंदिर में ही की जिन्होंने आठवीं तक पढ़ाई के बाद जशपुर के संकल्प शिक्षण संस्थान में आगे की पढ़ाई शुरू की और 2023 के 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश भर में टॉप टेन में शामिल होकर न केवल जिले का मान बढ़ाया बल्कि पूरे प्रदेश भर में इन दोनों जुड़वा बच्चों ने अलग ही पहचान बनाई।दोनो बच्चो ने डॉक्टर बन कर जन सेवा करने का लक्ष्य रखा है।गौरतलब है की छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10 वीं में जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के किसान परिवार के दो जुड़वा छात्राओं ने प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाकर अपने अभिभावक के साथ जिले को गौरवानित किया है,कांसाबेल तहसील के दोकड़ा निवासी ओमप्रकाश यादव के दो जुड़वा पुत्री रिंकी यादव एवं पिंकी यादव ने टॉप टेन में जगह बनाई ।यह दोनो छात्रा संकल्प संस्थान जशपुर में अध्ययनरत हैं।पिंकी यादव ने 98.17 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरे स्थान एवं,रिंकी यादव ने 97.17 प्रतिशत हासिल कर आठवें स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।इनकी उपलब्धि पर महाकुल समाज के जिलाध्यक्ष गणेश यादव ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा की प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाकर न केवल जशपुर का गौरव बढ़ाया है बल्कि महाकुल समाज को भी गौरवनित किया है।
