Current Date:03 Jun 2026





विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में विभिन्न जगहों पर किया पौधारोपण,वन विभाग के द्वारा किया कार्यक्रम का आयोजन

वन विभाग द्वारा किया गया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में विभिन्न जगहों पर किया पौधारोपण,वन विभाग के द्वारा किया कार्यक्रम का आयोजन
कांसाबेल।विश्व पर्यावरण दिवस पर आज सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजन कर पौधरोपण किया गया।इस मौके पर वन विभाग के द्वारा जिले के कांसाबेल के आत्मानंद स्कूल एवं दोकड़ा के आत्मानंद स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांसाबेल में मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया मौजूद रहे,वहीं दोकड़ा में कार्यवाहक सरपंच मरियम तिर्की ,संस्था के प्राचार्य सलमोन तिर्की की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुई।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाकर लोंगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्हें जागरूक किया गया।वन विभाग के रेंजर प्रभावती चौहान ने बताई कि वन विभाग द्वारा हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पौधारोपण करके मनाया जाता है।वहीं प्राचार्य तेज कुमार केरकेट्टा ने कहा कि सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न अवसरों पर पौधारोपण अभियान चलाया जाता है और समय समय पर पौधों की देखभाल की जाती है।जनपद उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया ने भी सदस्यों से आह्वान किया अपने जीवन काल में हर इंसान एक पौधा जरूर लगाएं और वृक्ष बनने तक उसकी सेवा करे।इस मौके पर प्राचार्य सलमोन तिर्की,कार्यवाहक सरपंच मरियम तिर्की,नितेश चौधरी,नागवंश सिंह,वन विभाग के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।