Current Date:02 Jun 2026





प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 31 अगस्त 2024

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा सरगुजा संभाग की महत्वपूर्ण बैठक

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 31 अगस्त 2024
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा सरगुजा संभाग की महत्वपूर्ण बैठक आज आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य तथा जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे, विधायक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 2 सितंबर को भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा जिसमें जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की सदस्यता दिलाकर इस महा अभियान को प्रारंभ करेंगे। इसी क्रम में 3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह भाजपा का सदस्य बना कर अभियान को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को जिला स्तर पर, 5 सितंबर को मंडल स्तर पर अभियान प्रारंभ होगा। 6 सितंबर से 17 सितंबर तक डोर टू डोर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 19 सितंबर से 25 सितंबर तक सामूहिक सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।
आगे उन्होंने कहा कि बड़ी सदस्य संख्या ही भाजपा की ताकत है जिसके कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। राष्ट्र प्रथम के संकल्प को लेकर चलने वाली एकमात्र पार्टी बीजेपी है भाजपा मजबूत होगी तो देश भी मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 23 हजार 681 बूथों पर प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 200 सदस्य संख्या के हिसाब से सदस्यता अभियान का लक्ष्य है, प्रदेश में लगभग 50 लाख लोगों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़ना है।
उन्होंने भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान में भाग ले कर लक्ष्य को पूरा करना है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले सदस्यता के महा अभियान को भाजपा के समस्त कार्यकर्ता अपने परिश्रम से नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है, सदस्यता अभियान में जो लक्ष्य हमें मिला है उसे मिलजुल कर पूरा करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं आभार सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल गोयल ने किया। इस अवसर पर सरगुजा संभाग के सभी जिलों से भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
=======
जिला संवाद प्रमुख
भाजपा सरगुजा