Current Date:02 Jun 2026





जमीन फर्जीवाड़ा पटवारी मुख्तार आम, कानूनगो पर अपराधीक प्रकरण हुआ दर्ज

मामला बतौली विकासखंड का तहसीलदार ने कराई रिपोर्ट

जमीन फर्जीवाड़ा पटवारी मुख्तार आम, कानूनगो पर  अपराधीक प्रकरण हुआ दर्ज
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

सरगुजा में भूमि दलाल मामला तो सैकड़ों हैं और कथित तौर पर संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों सहित पंजीयन शाखा की भी मिलीभगत से आए दिन कूट रचित दस्तावेज  से फर्जी रजिस्ट्री लगातार हो रहे हैं यदि भूमि संबंधित मामलों को लेकर निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ जांच की जाए तो कई सफेदपोश व नौकरशाह के बडे नाम उजागर हो सकते हैं बहरहाल एक मामला सरगुजा जिले के बतौली तहसील क्षेत्र से आया है जहां शासकीय भूमि की कूट रचित दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करा लिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार बतौली तहसील अंतर्गत ग्राम देवरी में स्थित शासकीय भूमि की कूटरचना कर पटवारी द्वारा पट्टा बनाकर कानूनगो, मुख्तार आम व अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी खरीद बिक्री करने के मामले में जांच उपरांत तहसीलदार ने निलंबित पटवारी, मुख्तार आम व कानूनगो पर अपराध दर्ज कराया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बतौली तहसीलदार ईश्वर चंद यादव ने तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरी में स्थित पटवारी हल्का नं0 2 में स्थित शासकीय भूमि को निजी बताकर बेचने की शिकायत की गई थी जिसकी जांचोंउपरांत शिकायत सही पाए जाने पर बतौली थाने में आवेदन देकर अपराध पंजीबद्ध कराया है। तहसीलदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि ग्राम देवरी स्थित भूमि का फर्जी तरीके से पट्टा बनाकर खरीद-बिक्री की शिकायत पर पता चला कि शिकायत सही है शासकीय भूमि का चौहद्दी / नक्शा बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के जारी कर भूमि को अनिल कुमार गुप्ता मु०आम वास्ते खीरू दास पिता शिवनारायण प्रसाद गुप्ता ग्राम खाराकोना तहसील लुण्ड्रा जिला सरगुजा के नाम पर दर्ज कर बिक्री हेतु प्रस्तावित किया गया है।
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कार्यवाई करती है

       सर्वविदित हो कि ऐसा ही एक मामला सीतापुर के ग्राम चलता वह लुण्ड्रा के ग्राम आमगांव मैं भी एक राजनीतिक पहुंच रखने वाले कथित व्यक्ति ने जाल फास कर जमीन की खरीद बिक्री की है जिसका खुलासा जल्द सीजी टुडे 24 पर होने वाला है इस मामले में पटवारी से लेकर तहसीलदार व उप पंजीयक तक कटघरे में खड़े दिख रहे हैं बहरहाल मामले का पूर्ण तथ्यों के बाद इसका भी खुलासा हमारे  द्वारा किया जाएगा