Current Date:03 Jun 2026





यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

यातायात नियमों को तोड़ने वालो के खिलाफ हुई कार्यवाही

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जशपुरनगर। यातायात विभाग जशपुर द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों के विरुद्ध शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कुनकुरी मार्ग लोरो में चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई,साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए उन्हें समझाइश दी गई।वाहन चेकिंग के दौरान तेज आवाज वाले साइलेंसर वाहन चालक,शराब के नशे में वाहन चालक,बिना हेलमेट पहने वाले वाहन चालक,बिना लाइसेंस वाले चालकों पर यातायात नियमों के तहत चालानी कार्यवाही की गई है।