सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुन्दीकला में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद से आक्रोशित लोगों ने मामा के घर आए ग्रामीण के साथ घर के घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं आरोपी उसे बलपूर्वक मोटरसायकल में बैठाकर ले गए, इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जीजा ने आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़ाया और घर लेकर आए।
रिपोर्ट पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
खेती किसानी और ट्रैक्टर चलाने वाले कुंदीकला निवासी सुरेन्द्र टेकाम ने पुलिस को बताया कि बीते 3 जून को कुंदीकला कोरवापारा में शादी था, जहां ग्राम डकई का जामा पावले भी आया था, जिसके साथ उसका विवाद हुआ था। इस दौरान वह उसे देख लेने की धमकी देकर गया था। 9 जून को दोपहर करीब एक बजे वह अपने मामा श्यामलाल सिंह के घर ग्राम झखरी आया था और दोपहर के समय घर के अंदर कमरा में सो रहा था। इसी दौरान अचानक सुरेश पावले, बुधा पावले, जामा पावले, शिकारी पावले व अन्य एक व्यक्ति कमरे में आकर गाली देते हुए मारपीट करते हुए उसे आंगन में निकाले। घर में उपस्थित महिला सदस्यों ने जब विरोध किया तो पांचों उसे एक मोटरसायकल में बैठाकर ग्राम डकई ले गए। यहां जान से मारने की धमकी देकर सुरेश पावले डंडा से और बाकी लोग हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर उसके जीजा अरविंद ग्राम डकई आए और उसे छुड़ाकर घर ले गए। घटना की जानकारी वह अपने परिवार के सदस्यों को दिया और स्वजन व कोटवार के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 140(3), 191(1), 191(2), 191(3), 296, 333, 351 (3) का मामला दर्ज कर लिया है।
