Current Date:01 Jun 2026





लुण्ड्रा-स्वास्थ्य केन्द्र के चंद फर्लांग की दूरी पर संचालित हो रहा था झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक प्रशासन ने किया सील

बिना वैध दस्तावेज के मरीजों का किया जा रहा था उपचार

लुण्ड्रा-स्वास्थ्य केन्द्र के चंद फर्लांग की दूरी पर संचालित हो रहा था झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक प्रशासन ने किया सील
सीजी टुडे 24ब्यूरो 
लुण्ड्रा स्वास्थ्य केन्द्र के चंद फर्लांग की दूरी पर संचालित हो रहे झोलाछाप डाक्टर के क्लीनक पर जेडी अनिल शुक्ला के निर्देशन में सीएमएचओ डॉ.पीएस मार्को, नर्सिंग होम नोडल अधिकारी डॉ. संदीप त्रिपाठी व डॉ. वाईके किण्डो ने छापा मारा। झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक पर बकायदा डाक्टर बिना वैध दस्तावेज के लोगों का उपचार व ब्लड की जांच करते पाया गया। टीम ने तत्काल झोला छाप डाक्टर के क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि जिले में लगातार झोलाछाप डाक्टरों की संलिप्ता की शिकायत मिलने पर संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जेडी डॉ. अनिल शुक्ला को सूचना मिली की लुण्ड्रा क्षेत्र में अवैध रुप से झोलाछाप डाक्टर बकायदा अपना क्लीनक का संचालन कर रहा है। उन्होंने तत्काल सीएमएसओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कल नौ जून को सीएमएचओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर जब छापा मारा गया तो वहां ग्रामीण तबके के मरीज अपना उपचार कराते मिले और ब्लड की जांच कराते पाए गए। झोलाछाप डाक्टर से वैध दस्तावेज मांगा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर पाया। तत्काल चिकित्सकों की टीम ने उक्त क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की।