Current Date:02 Jun 2026





औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु 18 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

जिले में अब तक 271.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु 18 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन


अम्बिकापुर 11 जुलाई 2025/  भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 7.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 12.5 मि.मी. वर्षा तहसील लुण्ड्रा में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 271.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2025 से 11 जुलाई 2025 तक अम्बिकापुर में 314.4, दरिमा में 205.8, लुण्ड्रा में 303.2, सीतापुर में 303.7, लखनपुर में 295.1, उदयपुर में 219.8, बतौली में 263.2 एवं मैनपाट में 268.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

अम्बिकापुर 11 जुलाई 2025/  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लुण्ड्रा के प्राचार्य ने बताया कि संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटलनगर छ. ग. के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी द्वितीय चरण के प्रवेश के लिये आवेदन 13 जुलाई से 18 जुलाई 2025 रात 11ः59 बजे तक आवेदन कर सकते है। आवेदन केवल वेबसाइट बहपजपण्ंकउपेेपवदेण्दपबण्पद के माध्यम से ही किये जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिये सरगुजा जिले में संचालित आई.टी.आई. लुण्ड्रा या निकटतम औ. प्रशि.संस्था. के सूचनापटल का अवलोकन किया जा सकता है। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटलनगर द्वारा यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाईन रखी गई है। प्रवेश से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और नियम वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विवरणिका को ध्यानपूर्वक पढें, ताकि किसी प्रकार की गलती न हो। प्रवेश से संबंधित आवश्यक जानकारी या सहायता के लिए आवेदक निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकते हैं।
---00---