कांसाबेल।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज जिले भर में योगाभ्यास किया गया।जिले के कांसाबेल तहसील मुख्यालय के मंगल भवन में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में सीईओ एल एन सिदार के अगुवाई में सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शामिल होकर योग किया।इस मौके पर जनपद पंचायत सीईओ एल एन सिदार ने सभी ग्राम पंचायत में योग दिवस मनाने के निर्देश दिए थे,उनके निर्देश पर सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय में सचिव ,सरपंच द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास करते हुए लोगों को योग की महत्ता को बताया गया।सीईओ ने सभी लोगों को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही है।
