जशपुरनगर।पुरे देश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज सुबह योगाभ्यास कर मनाया गया।बड़ी संख्या में इस योगाभ्यास में शामिल होकर सामूहिक योग किया।जिले के कांसाबेल तहसील के दोकड़ा में हुई योगाभ्यास कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय शामिल होकर योगाभ्यास किया।इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही है।इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष बलराम भगत,भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव,दिनेश प्रसाद चौधरी मंडल अध्यक्ष,अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के नेता इमाम खान,भाजपा नेता उपेंद्र साय,रवि यादव,रामबिलास राम,देवदत्त सिंह,अजय सोनी,डॉ रामवतार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव ने कहा की योग का इतिहास पुराना रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है,उन्होंने कहा की भारत देश में योग का प्रचलन ऋषि मुनियों से शुरू हुई,और सितंबर 27 को साल 2014 में पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसकी पहल की थी,और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को पूर्ण बहुमत से पारित किया था, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्य देशों में से 177 सदस्यों ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दी थी
पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
श्री साय ने बताया की संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंजूरी के बाद 21 जून 2015 को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भव्य तरीके से किया गया था,पीएम मोदी के नेतृत्व में करीब 35 हजार से अधिक लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे। इस खास आयोजन ने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया था।पहला रिकॉर्ड यह बना कि 35,985 लोगों ने एक साथ योग किया।इसके अलावा दूसरा यह कि 84 देशों के लोगों द्वारा इस समारोह में हिस्सा लिया गया था।पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम सद्भाव और शांति के लिए योग थी।
