Current Date:03 Jun 2026





नवीन शासकीय महाविद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने शत प्रतिशत मतदान के लिए दिलाया शपथ,कहा लोकतंत्र की मजबूती लिए मतदान जरूरी

नवीन शासकीय महाविद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

नवीन शासकीय महाविद्यालय में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने शत प्रतिशत मतदान के लिए दिलाया शपथ,कहा लोकतंत्र की मजबूती लिए मतदान जरूरी
कांसाबेल। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें 18 वर्ष पुरे कर चुके युवक युवतियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।शनिवार को जिले के कांसाबेल तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया,इस मौके पर कांसाबेल तहसीलदार पूनम रश्मी तिग्गा द्वारा 18 वर्ष पूरे कर चुके युवक युवतियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें शपथ दिलाई गई।इस मौके पर शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी स्टाप गण मौजूद रहे।तहसीलदार ने कहा की लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना अति आवश्यक है।उन्होंने 18 वर्ष पूरे कर चुके युवक युवतियों से कहा की सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची में नाम दर्ज की जा रही है,जिनका नाम नहीं जुड़ा है,अवश्य ही मतदाता सूची में नाम जुड़वा लेंगे।



मतदान केन्द्रों का तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण,दिया दिशा निर्देश


आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब अधिकारी मतदान केंद्रों का सतत रूप से निरीक्षण कर रहे हैं,साथ मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था बिजली,पानी,शौचालय जैसे सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं।शुक्रवार को कांसाबेल के तहसीलदार पूनम रश्मी तिग्गा द्वारा तहसील क्षेत्र के दोकड़ा देवरी के आधा दर्जन मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।तहसीलदार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र में भवनों की स्थिति,विद्युत,पेयजल जैसे मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।साथ ही विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदाता सूची को अद्यतन किये जाने हेतु दिनाँक 02 अगस्त से 31 अगस्त तक किये जा रहे, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु अभिहित अधिकारियों की स्तिथि जानी गई। निरीक्षण के दौरान सभी अभिहित अधिकारी व बूथ लेवल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने बताया की 01 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे या जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है या विलोपित करना है या संशोधन सहित अन्यत्र निवास होने से मतदान केंद्र परिवर्तन करना है, संबंधित फॉर्म 6, 7, 8 की प्रक्रिया पूर्ण कर फॉर्म लेने हेतु अभिहित अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं, जिसमे वे मतदान केंद्र में बैठकर फॉर्म ले रहे है।