Current Date:03 Jun 2026





ग्रामीणों को दो हफ्ते बाद मिली रोशनी, ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरे में डूबा था गांव, डीडीसी सालिक साय की पहल पर गांव में विद्युत आपूर्ति हुई बहाल

विद्युत आपूर्ति हुई बहाल

ग्रामीणों को दो हफ्ते बाद मिली रोशनी, ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरे में डूबा था गांव, डीडीसी सालिक साय की पहल पर गांव में विद्युत आपूर्ति हुई बहाल
जशपुरनगर। इन दिनों बरसात में ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को विद्युत समस्या से गुजरना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत घुघरी के बेंद्राटोली में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से बीते 15 दिन से गांव अंधेरे में डूबा हुआ था।डीडीसी सालिक साय के पहल के बाद इस गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया जिसके बाद ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिल गई है,और फिर से गांव में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है।गौरतलब है की घुघरी गांव के ग्रामीणों ने विद्युत समस्या को लेकर कांसाबेल डीडीसी सालिक साय से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई थी,समस्या को गंभीरता से लेते हुए श्री साय ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से समस्या को दूरभाष से अवगत कराते हुए जल्द बहाल करने की बात कही थी,जिसके बाद विभाग ने रविवार को इस गांव में खराब ट्रांसफार्मर को बदल कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।विद्युत समस्या बहाल हो जाने बाद ग्रामीणों ने डीडीसी सालिक साय को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा है।वहीं श्री साय ने विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।