दोकड़ा। केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा घर घर जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चला रही है,भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर में पहुंच कर नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन जन तक पहुंचा रहे हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल दोकड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आज शनिवार को यहां के अंश टाकीज में संपन्न हुई है।बैठक में भाजपा की आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई,जिसमें केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर उपलब्धियां एवं योजनाओं को घर घर जाकर जनसंपर्क करना है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर में भाजपा के कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक में मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी ने बूथ सशक्तिकरण के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी बूथ में जनसंपर्क कार्यक्रम को जल्द पूरा करने को कहा,उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत कर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाना है,साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी लोगों तक पहुंचाना है।इस मौके पर भाजपा के मदन प्रसाद,सत्यनारायण सिंह,गजेंद्र बागे,अल्पसंख्यक नेता इमाम खान,रवि यादव,सोनसाय , मनेंद्र,तरण सिंह,दिलीप,पंकज,सेवानंद ,सुरेश , फु लचंद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीती
Admin
15 Jul 2023
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे घर घर जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को लेकर हुई अहम बैठक, बूथ स्तर पर सौंपी गई जिम्मेदारियां
भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768