Current Date:03 Jun 2026





अंडर 19 फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, डीडीसी सालिक साय रहे मुख्य अतिथि,कहा खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को मिलती है अनुशासन की सीख...

खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों कोमिलती है अनुशासन की सीख..

अंडर 19 फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ समापन, डीडीसी सालिक साय रहे मुख्य अतिथि,कहा खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को मिलती है अनुशासन की सीख...

कांसाबेल।यहां के कुढ़केल खजरी में दो दिवसीय अंडर 19 फुटबॉल टूर्नामेंट का आज शनिवार को समापन हुआ।समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व डीडीसी सालिक साय मौजूद रहे।श्री साय का पारंपरिक लोक नृत्य कर उनका भव्य स्वागत किया गया।इस टूर्नामेंट का फायनल मुकाबला सराई टोला एवं बीजापानी के बीच खेला गया, जिसमें दोनो टीम के खिलाड़ियों के बीच जबरजस्त टक्कर देखने को मिला। मैच के अंतिम समय में सराईटोला ने बीजापानी को एक गोल दाग कर फायनल का खिताब हासिल किया।मुख्य अतिथि डीडीसी सालिक साय ने फायनल खिताब जीतने वाले टीम सराई टोला को 6 हजार रूपए एवं ट्रॉफी,वही उपविजेता टीम बीजापानी को 3 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया गया।इस मौके पर श्री साय ने अपने संबोधन में आयोजन समिति की जमकर सराहना करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता है,साथ एक दूसरे से परिचय बढ़ता है।खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अनुशासन की सीख मिलती है।इस मौके कर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव,बालेश्वर चक्रेश उपसरपंच,कृष्ण साय, जेदबर साय,राधेश्याम गुप्ता बीडीसी,मोरध्वज पैंकरा,भागवत साय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।