सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप
शहर की गांधी स्टेडियम में प्रातः 5:30 बजे से 2 किमी की दौड़ के पश्चात वाटर पार्क तक 10 किमी साइकिलिंग रेस का होगा आज आयोजन
सरगुजा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के पहल पर पुलिसकर्मियों सहित आम शहरवासियों के लिए आज के भागम भाग व रासायनिकयुक्त खानपान की वजह से हो रहे विभिन्न बीमारियो से बचने एवं फिटनेस व स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए अभिनव पहल कर अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में प्रात : कालिन निःशुल्क योग व्यायाम जुंबा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें सैकड़ों की संख्या में शहरवासी उपस्थित होकर इसका लाभ ले रहे हैं वह शहर में भी इस कार्यक्रम की जबरदस्त सराहना की जा रही है बता दें कि इसके अलावा समय-समय पर सरगुजा पुलिस फिट का फिट सिटी के तहत विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम कराती रहती है साथ ही फिट का प फिट सिटी में शामिल सदस्यों को आकर्षक पुरस्कार भेंट कर प्रोत्साहन भी दिया जाता है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशानुसार "फिट काप फिट सिटी" कार्यक्रम के तहत इस पखवाड़े के कार्यक्रम में आज दिनांक 09अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 5:30 बजे से मैराथन दौड़ एवं साइकिलिंग रेस का आयोजन किया गया है फिट काप फिट सिटी के सदस्यों ने बताया कि गांधी स्टेडियम से 2 किमी . की दौड़ पश्चात, वाटर पार्क तक 10 किमी . साईकलिंग रेस किया जायगा उन्होंने कार्यक्रम में इच्छुक प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की आग्रह करते हुए बताया है कि साइकिलिंग रेस में शामिल होने वाले प्रतिभागी अपने स्वयं के सायकल लेकर निर्धारित समय व स्थल पर पहुंचेंगे।
