जशपुर।शुक्रवार को महादेवडांड में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ।समापन समारोह में मुख्य अतिथि अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व डीडीसी सालिक साय मौजूद रहे।इस दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में कांसाबेल टीम ने जुरूडांड टीम को 24 रनों से हराकर खिताब हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कांसाबेल के बल्लेबाजों ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 97 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुरूडांड के बल्लेबाजों ने कांसाबेल के गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए,और 10 ओवर में 84 रन ही बना सकी।समापन समारोह में पहुंचे डीडीसी सालिक साय ने इस प्रतियोगिता के आयोजन समिति की सराहना करते हुए विजेता टीम एवं उप विजेता टीम को जीत की बधाई दी,उन्होंने कहा की खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को अनुशासन की सिख मिलती है,साथ ही खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता बढ़ती है।छोटे छोटे गांव में इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलता है,इस तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन होते रहना चाहिए,वही फायनल का खिताब हासिल करने वाली कांसाबेल टीम को 10 हजार रुपए नगद,एवं उपविजेता जुरूडांड को 5 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया गया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लखु राम, बीडीसी दीपक कुमार नागेश, भूषण वैष्णव भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि प्रतीक प्रकाश सिंह,मीडिया प्रभारी मूनू सीदार,सहित इस प्रतियोगिता का आयोजन समिति ग्राम बासेन से मोंटू एवं आदित्य मिंज सहित सभी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
