Current Date:03 Jun 2026





भाजपा की सरकार बनने के बाद आम जानता के हक छिनने वालों को उल्टा लटकाकर लिया जाएगा हिसाब - रामविचार नेताम

पूर्व राज्यसभा सांसदवी रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी राम विचार नेताम ने भाजपा कार्यालय में लिया प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा की सरकार बनने के बाद आम जानता के हक छिनने वालों को उल्टा लटकाकर लिया जाएगा हिसाब   - रामविचार नेताम
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
सरगुजा दौरे पर पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद - व रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने अंबिकापुर के भाजपा कार्यालय में आरोप पत्र जारी कर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार के पैसे से मौज करने वाले वह उनकी योजनाओं से महरूम कर केवल कागजों में योजना बना सच्चाई दिखाने वाले ऐसे भ्रष्ट लोगों एवं अफसरशाही को खत्म करते हुए भ्रष्टाचारी  प्रवृत्ति के लोगों को  भाजपा की सरकार बनने पर  उल्टा लटकाकर गरीब आदिवासीतथा जनता के भावनाओं व क्षेत्र के विकास के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के साथ हिसाब लिया जाएगा। आगे उन्होंने कटाक्ष भरे शब्दों में  कहा कि यह किसी से नहीं छुपा है किअभी बहुत लोग अंदर है. तो बहुत लोग अंदर जाने की तैयारी में है. और जो बचे है उन सबको भी भेजा जाएगा, कोई बचने वाला नही है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा किया है कि आने वाला हर वर्ष भ्रष्टाचार मुक्त वर्ष होगा.

इधर पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में भ्रष्टाचार का नंगा नाच कर दिया है. कलेक्टरों को पैसा वसूलने के मशीन बना दिया है. भ्रष्टाचार करने का मशीन बना दिया है. वही फर्जी तरीके से जमीन हथियाने के लिए कलेक्टर व एसडीएम को दलाल बनाकर रख दिया है और सभी दलाली करने में लगे हुए है. ऐसे चेहरों को भारतीय जनता पार्टी पहचान रही है. वही समय आने पर सबका हिसाब लिया जाएगा और इन सबको छोड़ा नहीं जाएगा।