भाजपा प्रदेश के संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत लुण्ड्रा विधानसभा के अपने 10 दिवसीय प्रवास की समाप्ति पर झारखंड (चंदनक्यारी) विधायक अमर बाउरी ने मंगलवार को लुण्ड्रा भाजपा द्वारा आयोजित रघुनाथपुर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित भाजपायों को संबोधित करते हुए चुनाव के महत्वपूर्ण टिप्स बताते हुए अपने 10 दिवसीय भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों तक मिली प्रतिक्रिया को बताते हुए कहा कि वर्तमान में विधानसभा के आमजनताओं का मूड पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए बन चुकी है यहां की जनताआजादी के77 साल बाद भी सामंतवादी व्यवस्था से आजादी नहीं मिल पाई है आज भी लोगों को राजाओं महाराजाओं के द्वारा थोपे गए उनके लोग वह उनकी इशारे पर चलने वाले व्यक्तियों को मजबूरी बस अपना जनप्रतिनिधि चुनना पड़ रहा है जिससे प्रजातंत्र व्यवस्था तो बिगड़ ही रही है वहीं दूसरी ओर यहां की जनता कोआर्थिक सामाजिक से लेकर मूलभूत बुनियादी सुविधाओं व विकास से महरूम होना पड़ रहा है लेकिन 2008 के चुनाव में किए गए कार्यों को देखकर और उनके75 साल के कार्यों की तुलना करते हुए इस बार न केवल लुण्ड्रा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की बहार बह रही है और लोग मोदी जी के कार्यों व योजनाओं से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की इस ठगेश कांग्रेश सरकार को उखाड फेंकनें के लिए आतुर है जरूरत है तो केवल भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को समर्पित भाव से पार्टी के संगठन व केंद्र के शासकीय योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का उन्होंने लक्ष्य अंत्योदय के तर्ज पर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें आज से ही कमल फूल छाप के निशान को आगे रखते हुए तन मन से लुण्ड्रा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज को प्रचंड बहुमत से जिताकर क्षेत्र व जनता की विकास तथा हक व अधिकार दिलाने वाली भारतीय जनता पार्टी के सरकार में हमारा भी विधानसभा से एक प्रतिनिधित्व करने वाला क्षेत्र बन सके

इस अवसर पर उन्होंने प्रेस द्वारा प्रत्याशी को लेकर कहीं कोई विरोध तो नहीं है के सवाल पूछे जाने पर कहा कि कहीं कोई विरोध या किंतु परंतु वाला कोई बात नहीं है उन्होंने कहा कि हमने सभी उम्मीदवारी कर में लगे नेताओं व समाज प्रमुखों से भी व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की है
सभी ने अपनी सहमति जताते हुए केवल व केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की इच्छा जताई है और अपने-अपने समर्थकों के साथ केंद्रीय नेतृत्व को यह भी स्पष्ट किया है कि हम इस लुण्ड्रा विधानसभा के कांग्रेस का दबदबा कहे जाने वाले कलंक को मीटाकर इस बार भाजपा का विधायक प्रमोद मिंज को जीताकर क्षेत्र की जनता को अभिशाप से मुक्ति दिलाएंगे उन्होंने बताया कि पार्टी के विधायक प्रवास कार्यक्रम की रचना से उन्हें लुण्ड्रा विधानसभा में समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क करने के लिए भेजा गया था, मुझे गांव के पंच, सरपंच से लेकर शहर में पार्षदों, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, किसानों, मजदूरों, महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, सहकारी समिति के सदस्यों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, धार्मिक गुरुओं, सामाजिक नेताओं, तथा समाजसेवियों सहित समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर बातचीत करने का अवसर वह सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
मैं जितने भी लोगों से जाकर मिला सबका एक ही बात कहना है, यहाँ जो सरकार चल रही है वो झूठी सरकार है। सरकार ने 36 वादे किए पर काम एक भी नहीं किया कुछ ग्राम पंचायत के लोगों ने कहा जो गाँव में थोड़ा मोड़ा बहुत काम दिख रहा है वो रमन सरकार व ठाकुर विजयनाथ नाथ सिंह भाजपा लंण्ड्रा विधायक के समय का हुआ है। हर वर्ग के लोगों ने कहा कि भूपेश सरकार में भ्रस्टाचार पुरे चरम पर है, बेतहाशा बिजली बिल से लोग परेशान हैं। गौठान में न गाय है ना गोबर, कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो इस सरकार से त्रस्त न हो। आगे उन्होंने स्थानीय विधायक व जिन्हें सीजीएमसी बोर्ड जो कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है और उनके मंत्री भी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव हैं इसके बावजूद भी यहां के विधायक डॉक्टर प्रीतम राम अपनी डॉक्टरी चलाने के नाम पर जहां शासकीय राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं वहीं लोगों को भ्रमित कर राजनीतिक लाभ भी चमका रहे हैं उन्होंने कहा कि कई ऐसे ग्राम मिले जहां लोगों ने कहा कि हमने तो आज तक विधायक को देखा तक नहीं हैं और कुछ लोग मिले तो बोले कीजानते तो है किंतु केवल चुनाव आता है तभी ?और उसके बाद जानना तो दूर पहचानने से भी इनकार कर देते हैं चाहे वह चिंतामणि महाराज हो या फिर डॉक्टर प्रीतम राम या फिर रामदेव राम आगे कहा कि जनता ने उन्हें विकास पुरुष के रूप में मुख्यमंत्री बनाने के लिए झोली भर भर के वोट दिया था, परंतु वही जनता अब ठगा सा महसूस कर रही है। चार साल तो उनके दर्शन नहीं हुए अब फिर से वो जनता को ठगने आ रहे हैं, परंतु इस बार जनता सचेत जागरूक है।और उनके सराब साड़ी पैसे में अपना सबसे कीमतीव महत्वपूर्ण मत को दान करने जैसा पुनीत कार्य नहीं करेगी जिससे कि फिर उन्हें पछताना पड़े उन्होंने कॉंग्रेस से बीजेपी में आए कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक जिनका बटवाही
लमगांव गंगापुर चोरकीडीह जरहाडिह जैसे अन्य क्षेत्रों में भी में अच्छा जमिनी पकड़ रखने वाले अहिरावण सिंह को जो स्वेच्छा से कांग्रेस से कुंठित होकर तथा भाजपा की नीति रिती को समझते हुए भाजपा प्रवेश करने की घोषणा की है जिसे भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज एवं प्रवासी विधायक तथा लुण्ड्रा पूर्व ठाकुर विजय नाथ सिंह द्वारा गमछा पहना कर पार्टी में स्वागत किया
उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान करजी एव परसा में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भाजपा प्रवेश का जिक्र करते हुए कहा कि उनमें से आधे से अधिक निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं
उन्होंने कहा कि सरपंच अपने समर्थकों सहित भाजपा में इसलिए आए क्योंकि कॉंग्रेस सरकार में पंचायतों में कोई काम नहीं हुआ यदा कदा पंचायत में हुआ भी तो वहांकांग्रेस के घोषितरूप से ठेकेदार बनाकर बड़ी लोगघुस गएऔर सरपंच सचिव का आर्थिक दोहन के साथ शासकीय राशि का भी दुरुपयोग किया अब इन्हें लगने लगा था कि यदि वो कॉंग्रेस के साथ उनकी भ्रष्ट नीति में रहते तो अपना चुनाव भी हार जाते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री की आपसी लड़ाई में क्षेत्र की उपेक्षा हो रह है इस बार बीजेपी प्रचंड बहुमत से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी जिसमें लुण्ड्रा विधानसभा की भूमिका अहम होगी
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ठाकुर विजय नाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह आप सब 2003 में तन मन वह दिन रात एक कर जी जान के साथ लगकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करते हुए मेरे को विधायक बनाए थे आज फिर वही समय आ गया है हमें फिर से 2003 के इतिहास को दोहराते हुए लण्ड्रा विधानसभा जीत कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनानी है वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने सभी कार्यकर्ताओं एवं भाजपाइयों का आभार व धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि चुनाव मैं नहीं बल्कि आप लड़ रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और परिवार बतौर एक सेवक के रुप में आपकी हक व अधिकार को जो वर्तमान कांग्रेस पार्टी ने छीन रखी है उसे दिलाने के लिए भेजी है को इस दृष्टिकोण से मात्र मुझे एक प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय नेतृत्व ने आप सब के सुख-दुख एवं क्षेत्र की जनता तथा क्षेत्र की विकास के लिए सेवा देने काअवसर मुझे दिया है और मुझेपूर्ण विश्वास ही नहीं बल्कि पूरी उम्मीद है कि आप सभीभाजपा के कार्यकर्तापूरे एकजुटताता के साथ भाजपा के कमल निशान को जीताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे उन्होंने विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में यह भी ऐलान किया कि यदि मैं चुनाव जीत जाता हूं तो लुण्ड्रा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी का बुथ से लेकर मंडल तक के हर एक कार्यकर्ता प्रमोद मिंज होगा उन्होंने प्रमुखता के साथ यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के कोई कार्यों या मिलने जुलने सहित अन्य तमाम व्यक्तिगत मामलों में भी किसी भी बाहरी व्यक्तियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा जैसा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति रही है
सभा को लंण्ड्रा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह धौरपुर मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह देव दरिमा मंडल अध्यक्ष गुरु शरण सिंह कुन्नी मंडल अध्यक्ष चंद्रिका यादव विजय व्यापारी रामविचार यादव डीके पुरिया जयंत मिंज ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से चारों मंडल के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष महामंत्री एवं धौरपुर मानिकपुरी दरिमा राजू सिंह के अलावा संयोजक सह संयोजक व बुथ तथा प्रमुखों के साथ-साथ पन्ना प्रमुख के अलावा मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धन राम नागेश किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय बुद्ध सागर सिंह टेकाम हीरा सिंह अरविंद गुप्ता प्यारेलाल अवधेश यादव विधानसभा संवाद प्रमुख राजीव कश्यप दिनेश नागेश प्रभु कुजूर वीरेंद्र गुप्ता रामकिशन यादव महेश यादव आदि उपस्थित रहे संचालन किशान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अशोक यादव ने किया
