Current Date:03 Jun 2026





समस्या:–विगत दो हफ्तों से अंधेरे में गुजार रहे ग्रामीण, नए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर डीडीसी सालिक साय के निवास पहुंचे ग्रामीण, विभाग के उच्च अधिकारियों को तत्काल

विद्युत समस्या को लेकर डीडीसी सालिक साय से ग्रामीणों ने की मुलाकात

समस्या:–विगत दो हफ्तों से अंधेरे में गुजार रहे ग्रामीण, नए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर डीडीसी सालिक साय के निवास पहुंचे ग्रामीण, विभाग के उच्च अधिकारियों को तत्काल
जशपुरनगर।जिले में बढ़ते हाथियों का कहर अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है,वहीं ग्रामीण इलाकों को ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने के लिए मजूबर हैं।मामला जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजाआमा के खमगड़ा का है।यहां के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने विद्युत समस्या को लेकर आज गुरुवार को कांसाबेल क्षेत्र के डीडीसी सालिक साय के निवास पोंगरो पहुंचे।ग्रामीणों ने विद्युत समस्या से अवगत कराते हुए बताया की खमगड़ा गांव में बीते 15 दिन से अंधेरे में रात गुजार रहे हैं,ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है,विद्युत आपूर्ति नहीं होने की वजह से भारी बरसात में जंगली जीव जंतु तथा हाथियों का भय बना रहता है।विद्युत विभाग के दफ्तर का चक्कर काट कर थक चुके ग्रामीणों ने विद्युत समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।डीडीसी सालिक साय ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर अवगत कराते हुए खमगड़ा गांव की विद्युत आपूर्ति को बहाल करने की बात कही है।श्री साय ने ग्रामीणों को उनकी गांव की विद्युत समस्या को जल्द बहाल करवाने का भरोसा दिया है।