Current Date:03 Jun 2026





उद्यान विभाग द्वारा सामुदायिक बाड़ी एवं पोषण बाड़ी योजना के तहत किसानों को किया बीज व पौधा का वितरण,आत्मनिर्भर बनाने की जा रही है विशेष पहल

उद्यान विभाग द्वारा किसानों को किया बीज वितरण

उद्यान विभाग द्वारा सामुदायिक बाड़ी एवं पोषण बाड़ी योजना के तहत किसानों को किया बीज व पौधा का वितरण,आत्मनिर्भर बनाने की जा रही है विशेष पहल
कांसाबेल।क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती के लिए उद्यान विभाग द्वारा अनेक योजना से लाभान्वित कर उन्नत खेती करने के लिए विशेष प्रयास की जा रही है।बुधवार को जिले के कांसाबेल तहसील के उद्यान विभाग द्वारा किसानों को फसल विविधिकरण योजना अंतर्गत दर्जनों किसानों को अरबी बीज का वितरण किया गया।वहीं अलग अलग पंचायत के किसानों को सामुदायिक बाड़ी तथा पोषण बाड़ी का बीज व पौधा भी वितरण किया गया।गौरतलब है की जनपद पंचायत अध्यक्ष कमल भगत ने उद्यान विभाग से अधिक से अधिक किसानों को लाभावनित करने के निर्देश दिए हैं।उद्यान विभाग के अधिकारी कृष्ण राम भगत ने बताया की शासन की सभी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है,साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की विशेष पहल की जा रही है।इस मौके पर हथगड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच अंजलिना टोप्पो, कोटानपानी सरपंच धनमती पैंकरा, प्रकाश कुमार सिंह उद्यान विस्तार अधिकारी,खोमलाल साहू प्रक्षेत्र सलाहकार उपस्थित रहे।