जशपुरनगर। जिले की कांसाबेल तहसील के ग्राम टाटीडांड की नृत्य दल आज गुरुवार की शाम को राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो गई है।राजधानी रायपुर में कल शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होना है,करमा नृत्य दल उनके स्वागत में एयरपोर्ट में पारंपरिक नृत्य कर उनका स्वागत करेंगी।नृत्य दल को भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया।गौरतलब है की जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के टाटीडांड का प्रसिद्ध करमा नृत्य दल ने प्रदेश में अलग पहचान बनाई है,और 2021 में राज्य उत्सव में इस नर्तक दल में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था,इसके साथ ही संभाग स्तर में हुए नृत्य प्रतियोगिता में भी सरगुजा में पहला स्थान प्राप्त किया है।अब यही नृत्य दल राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पारंपरिक नृत्य कर जिले की गौरव को बढ़ाएगी।
