मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद
जशपुरनगर, 04 जून 2025/ अपने नाती, पोते पोतियों की मधुर आवाज हरिहर यादव के जीवन में फिर से एक नई उमंग भर देता है। 85 वर्ष के हो चुके ग्राम रौनी, तहसील सन्ना निवासी हरिहर को लगभग 3 वर्ष पूर्व सुनाई देना बंद हो गया था। उम्र का यह दौर और कान से सुनाई नहीं देना उसके तकलीफ को और बढ़ा देता था।
उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर अपनी समस्या बताई और श्रवण यंत्र प्रदान करने की मांग की। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही की और उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। अब हरिहर फिर से सुन सकते हैं। उनके जीवन में खुशियां लौट आई है।
श्रवण यंत्र पाकर हरिहर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और कैंप कार्यालय का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन में फिर से उजाला लौट आया है। गरीबों को मदद करने की संवेदनशील सोच और समय पर उनका काम बन सके, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में कैंप कार्यालय की नींव रखी, जहां कई जरूरतमंदों को सही समय में मदद मिल रही है।
राज्य
Admin
04 Jun 2025
अपने नाती-पोतों की मधुर आवाज हरिहर की जिंदगी को फिर से कर रही है रोशन
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष की पीड़ित हरिहर को मिला श्रवण यंत्र
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768