Current Date:03 Jun 2026





महापौर तथा पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह आज जानिए मिनट टु मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष होंगे शामिल

महापौर तथा पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह आज जानिए मिनट टु मिनट कार्यक्रम
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप अंबिकापुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों के पीजी कॉलेज, हॉकी स्टेडियम ग्राउंड में 2 मार्च को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सुबह 9.45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर 10.55 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड अंबिकापुर पहुंचेंगे। 11 से 12.00 बजे तक नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षद गणों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 12.05 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड अंबिकापुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।