कांसाबेल।ग्रामीण स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता पोंगरो प्रीमियर सीजन 2 का आगाज हो चुका है,इस प्रतियोगिता का शुभारंभ में डीडीसी सालिक साय द्वारा किया गया।इस प्रतियोगिता में कई आकर्षक इनाम रखा गया है प्रथम पुरुस्कार 31 हजार एवं द्वितीय पुरुस्कार 15 हजार एवं ट्रॉफी रखी गई है।प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच लुडेग एवं बटाईकेला के बीच खेला गया जिसमें बटाईकेला ने एक विकेट से जीत दर्ज की।डीडीसी सालिक साय ने अपने संबोधन में आयोजन समिति की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की नसीहत दी।इस मौके पर सम्मत चौहान,सूर्यनाथ साय,नारायण दास एव समिति के सभी सदस्य गण मौजूद रहे।
