Current Date:02 Jun 2026





लुण्ड्रा अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग में बने  पुलिया निर्माण ने लोगों की और बढ़ाई परेशानी ।

जनपद मुख्यालय लुण्ड्रा के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हाल ही में भलुवा मोड़ से लेकर शिव चौक तक लगभग 2 किलोमीटर मरम्मत का काम किया गया था

लुण्ड्रा अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग में बने  पुलिया निर्माण ने लोगों की और बढ़ाई परेशानी ।
जनपद मुख्यालय लुण्ड्रा  के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हाल ही में भलुवा मोड़ से लेकर शिव चौक तक लगभग 2 किलोमीटर मरम्मत का काम किया गया था किंतु उक्त मार्ग में एक भी पुलिया नहीं होने की वजह से बरसात का  सारा पानी  जहां घरों मेंतो घुस ही रहा है वही अस्पताल परिसर  पूरी तरह से तालाब सदृश स्थिति निर्मित हो जाती थी यहां तक की अस्पतालों के भीतर तक में घुटने भर पानी भर जाता था स्थानीय नागरिकों व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लगातार दबाव बनाये जाने के बाद अंततः संबंधित ठेकेदार द्वारा पाईप पुलिया निर्माण का काम पखवाड़े भर पहले  चालू तो किया गया किंतु उक्त पुलिया निर्माण से समस्या का समाधान होने के बजाय और विकराल समस्या ले लिया बेतरतीब पुलिया निर्माण  से अब लोगों को जान को हथेली में रख सड़क पार करना मजबूरी हो गई है 
   बता दें कि सड़क निर्माण ठेकेदार द्वारा 5 साल अनुबंध के तहत मरम्मत व अन्य सड़क संबंधी कार्य करना है इसी अनुरूप मुख्य सड़क पर पाईप पुलिया का निर्माण तो कराया गया किंतु निर्माण नियमों को तक में रखकर  तथा  बेतरतीब  ढंग से किया गया है कि सड़क किनारे बने नाली वह पाईप पुलिया इतना ऊपर है की नाली का पानी पुलिया में बड़ी मुश्किल के बाद रोड के इस पार से उस पर जा रहा है किंतु सबसे बड़ा विडंबनाव समस्या यह है कि  पुलिया के दोनों साइड ना तो रिटर्निंग वॉल बनाया गया है और ना ही मिट्टी की ठोस डंपिंग की गई है जिससे पुलिया की पकड़ मजबूत हो सके पुलिया के दोनों और केवल मिट्टी को रख देने से धीरे-धीरे मिट्टी धशक कर पुलिया के अंदर समा रहा है जिससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है वहीं रिटर्निंग वॉल नहीं होने की वजह से पुलिया के दोनों ओर  म 5 से 6 फुट गड्ढा हो गया है जिस पर कभी भीवाहन चालक या फिरमवेशीराहगीर गिरकर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं रिटर्निंग वॉल नहीं बनने के कारण पुलिया का एक और पूरी तरह से धशक गया है । 

खुलेआम दे रहा दुर्घटना को निमंत्रण

पुलिया को मामुली खुदाई कर तथा हृयुम पाइप को डालकर ऊपर से मिट्टीडाल देने से सड़क पहले से भी बद से बद्तर हो गई है वहीं पुलिया के दोनों ओर साइड शोल्डर न होने से धीरे-धीरे पुलिया धशकने के कगार पर आ गया है पुलिया के एक और तो 5 से 7 फीट तक जानलेवा  गड्डा बन गया है जो एकदम से रोड में सटा हुआ है जहां साइड लेते वक्त लोगों को जान जोखिम में डालकर गाड़ी पार करनी पड़ती है वहीं यह भी डर है कि रात के  अधेरें में कहीं इतने बड़े खाई नुमा बन चुके गड्ढे में दिन में  गिर कर कोई अप्रिय घटना के शिकार हो सकते हैं । वही मवेशी तो आए दिन गड्ढे मेंगिर ही रहे हैं किंतु जनप्रतिनिधियों के अलावा शासन प्रशासन इस जनहित जैसे गंभीर समस्या पर किसी प्रकार का कोई ध्यान न देकर आंखें बंद करके कथित तौर पर अपनी अपने कमीशन ले जेब भरने में मसगुल  है वही ठेकेदार निरंकुश वह बेखौफ होकर मनमानी  पुर्ण  औचित्यहीन काम कर शासन प्रशासन की मसां पर पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।

लुण्ड्रा के ग्राम वासियों व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस तरह से खुलेआम भ्रष्टाचारी बरतते हुए लुण्ड्रा ही नहीं बल्कि पुर विकासखंड में तानाशाही रवैया अपना नियमों को ताक में रखकर विभागीय अधिकारी कर्मचारी ठेकेदारों से मिलकर काम कर रहे हैं यदि उस पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया गया तो आम नागरिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे उन्होंने 10 दिन पूर्व ही अस्पताल के सामने बने घटिया स्तरहीन व बेतरतीब पाइप पुतिया निर्माण को नए सिरे से एस्टीमेट के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की मांग की है जिसके उसकी उपयोगिता सुनिश्चित हो सके और सही तरीके से पानी प की निकाशी  हो इसकालाभ लोगों को मिल सके ।