Current Date:13 Jun 2026





स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना सेंटर का यहां हुआ शुभारंभ, बच्चों के लिए सुनहरा अवसर.....

कोचिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ

स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना सेंटर का यहां हुआ शुभारंभ, बच्चों के लिए सुनहरा अवसर.....
कांसाबेल। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हाई /हायर सेकण्डरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ किया गया है, प्रदेश के सभी कोचिंग सेंटर का आज वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माध्यम से हुआ। विकासखंड कांसाबेल में भी स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना सेंटर का शुभारंभ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल में किया गया इस योजना के तहत जो बच्चे इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में जाना चाहते हैं उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने की दृष्टि से तैयारी हेतु यह कोचिंग सेंटर स्थापित किया गया है इसके माध्यम से बच्चे तैयार होकर प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे एवं अपने सपनों को साकार कर पाएंगे। आज विकासखंड कांसाबेल के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी इस योजना के तहत कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं वर्चुअल जुड़कर कई सेंटर के बच्चों से जुड़कर उनका फीडबैक प्राप्त किए तथा शिक्षकों से भी चर्चा किए। सभी बच्चों ने इस योजना का स्वागत किया तथा इस योजना के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका पर खुशी जाहिर की उल्लेखनीय है कि इस योजना में ख्याति प्राप्त संस्थाओं के शिक्षकों द्वारा निशुल्क वर्चुअल कोचिंग प्रदान किया जाएगा जिसका लाभ सभी बच्चे ले सकेंगे। आज के स्वामी आत्मानंद योजना कोचिंग सेंटर कांसाबेल के शुभारंभ अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संस्था के प्राचार्य ऑस्कर खलखो शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल के प्राचार्य  तेज कुमार केरकेट्टा, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी  गोपाल राम , बी.आर.सी. राजेन्द्र चौहान बी.आर.सी .लेखापाल  सुखीराम साहू, बी.आर.सी .कार्यालय के अन्य स्टाफ मंजीत भगत, प्रमोद बघेल सहित संकुल शैक्षिक समन्वयक मनोज कुमार चौहान तथा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। तथा अंत में इस योजना के माध्यम से सभी बच्चों को लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करते हुए ,ए.बी.ई.ओ. ने सभी बच्चों को इस योजना से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।