कांसाबेल। क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों की समस्या पर खरे उतरने वाले डीडीसी सालिक साय ने एक बार फिर ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति दिलाई है।लगातार क्षेत्र में बारिश से विद्युत व्यवस्था चरमरा रही है। ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीण बीते एक सप्ताह से अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर थे,डीडीसी सालिक साय के पहल के बाद खूंटी टोली में खराब ट्रांसफार्मर को बदल कर विद्युत आपूर्ति को बहाल हो गई है।मामला जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम खूंटीटोली गांव की है जहां ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से गांव अंधेरे में डूबा हुआ था, यहां के ग्रामीणों ने विद्युत समस्या को लेकर क्षेत्र के डीडीसी सालिक साय से मुलाकात की थी । खूंटीटोली गांव में लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर फेल हो जाने से विगत एक सप्ताह यहां के ग्रामीण अंधेरे में रात गुजार रहे थे।विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से कई प्रकार की समस्या से लोगों को गुजारना पड़ रहा था।ग्रामीणों ने श्री साय से गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की थी।श्री साय ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर तत्परता के साथ गंभीरता लेते हुए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी को दूरभाष से अवगत कराते हुए खूंटीटोली गांव में विद्युत बहाल करने की बात कही थी,जिसके बाद विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आज गांव में नया ट्रांसफर्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।वहीं ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाने से डीडीसी सालिक साय को धन्यवाद देते हुए साधुवाद दिया है।
