Current Date:03 Jun 2026





डिलीवरी ऑफिस से गबन एवं चोरी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर सरगुजा पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना गांधीनगर कि त्वरित कार्यवाही ,आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 31 हजार रुपये नगद एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी किया गया जब्त

 डिलीवरी ऑफिस से गबन एवं चोरी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर सरगुजा पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप

         अंबिकापुर के गांधीनगर थाना में डिलीवरी करने वाले कंपनी संचालक ने ऑफिस के दो कर्मचारियों द्वारा चोरी व गबन करने का मामला दर्ज कराया गया था जिसकी छानबीन करते हुए सरगुजा पुलिस ने गांधीनगर पुलिस की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए सक्रियता के साथ महज 24 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख 31 हजार रुपए नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलको जप्त करने की कार्यवाही की है
 पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रदेन्द्र सिंह आत्मज महेन्द्र कुमार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी गंगानगर सिटी कोतवाली बिलासपुर द्वारा बीते 23 अगस्त को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 21 अगस्त को प्रार्थी को सूचना मिली कि प्रार्थी के पटेलपारा स्तिथ शैडोफैक्स डिलवरी सेंटर में चोरी हो गया है जिसकी सूचना पर डिलवरी सेंटर/हब में जाकर देखने पर 4,52,000 रूपये नगदी चोरी हो जाने की बात प्रार्थी को पता चली, प्रार्थी के रिर्पोट पर थाना गांधीनगर में अपराध दर्ज कर धारा 457, 380 भा.द.स. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  विवेचना के दौरान  शैडोफैक्स ऑफिस में काम करने वाले संदेही कर्मचारियों की घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम  रोहित कहार पिता पुरन लाल कहार उम्र 21वर्ष एवं आकाश सोनी पिता राकेश सोनी उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी बरगवा थाना बुढ़ार शहडोल मध्यप्रदेश हाल मुकाम चोपड़ापारा गांधीनगर का होना बताये,संदेहियो से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर कैश ऑन डिलीवरी से प्राप्त ऑफिस के पैसे को निजी कार्य में खर्च कर देना बताया गया एवं खर्च राशि कॉफी अधिक हो जाने पर षड़यंत्र पूर्वक डिलीवरी ऑफिस मे चोरी कर सम्पूर्ण राशि 04 लाख 52 हजार की चोरी हो जाना बताया गया, आरोपियों द्वारा वर्तमान मे डिलीवरी ऑफिस से नगद 01 लाख 31 हजार रुपये की चोरी किया जाना स्वीकार किया गया तथा शेष रकम 3 लाख 21 हजार रुपये पूर्व मे ही गबन कर निजी कार्य मे खर्च कर देना बताया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया था, आरोपियों के निशानदेही पर नगद 01 लाख 31 हजार रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया ,मामले मे जांच के दौरान आरोपियों के विरुद्ध धारा 120(बी), 408, 201  भा.द.वि. भी लगाई गई हैं।

        इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, विनय सिंह, आरक्षक उमाशंकर साहू, अरविन्द उपाध्याय, देवेन्द्र पाठक, अमरेश सिंह, ऋषभ सिंह, अनिल सिंह शामिल रहे।