राज्य
Admin
10 Jul 2025
12 जुलाई को अंबिकापुर पुलिस लाइन में विशेष शिविर का आयोजन
01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों हेतु भ्ैत्च् अनिवार्य
अम्बिकापुर 10 जुलाई 2025/ हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (भ्ैत्च्) 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं नियम 1989 तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
इसी क्रम में परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सरगुजा जिले में वाहन स्वामियों की सुविधा हेतु विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन 12 जुलाई 2025 शनिवार को सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक पुलिस लाइन परिसर, अंबिकापुर में किया जा रहा है। अधिक जानकारी के अग्रवाल परिवहन सुविधा केन्द्र मोबाइल नंबर पर संपर्क कर 7974799952 सकते हैं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन स्वामी अपने वाहन की पंजीयन पुस्तिका (त्ब्) के साथ उपस्थित होकर भ्ैत्च् प्लेट लगवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को सुविधा प्रदान करना है ताकि वे नियमानुसार समय पर अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवा सकें।
जिला परिवहन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि, वे निर्धारित तिथि व समय पर शिविर में उपस्थित होकर अनिवार्य प्रक्रिया को पूर्ण करें और बिना विलंब नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768