Current Date:01 Jun 2026





सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, मक्का की लावा से किया स्वागत

सरगुजा से देश की राजधानी तक हवाई सफर चालू करने पर जताया आभार

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, मक्का की लावा से किया स्वागत
नई दिल्ली। सरगुजा सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
 क्षेत्र के सांसद चिंतामणि महाराज ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री का पारंपरिक अंदाज में मक्का की लावा की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान सांसद चिंतामणि महाराज ने सरगुजा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से सरगुजा को राजधानी से हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ने की पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। इस कदम से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
सांसद ने कहा कि हवाई संपर्क शुरू होने से सरगुजा जैसे आदिवासी अंचल का देश के अन्य हिस्सों से सीधा जुड़ाव मजबूत होगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने भी क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मुलाकात को सरगुजा के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की और उम्मीद है।इस मुलाकात को लेकर क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है ।