Current Date:01 Jun 2026





शिवाजी कप क्रिकेट प्रतियोगिता लुण्ड्रा पर जगदीशपुर का कब्जा

32 टीमों को हरा पहुंची थी फाइनल पर

शिवाजी कप  क्रिकेट प्रतियोगिता लुण्ड्रा पर जगदीशपुर का कब्जा

सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप 

 जिले के लुण्ड्रा में  स्थानीय क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जगदीशपुर की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक प्रबोध मिंज उपस्थित थे जिनके हाथों पुरस्कार वितरण हुआ। जनपद पंचायत लुण्ड्रा के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया था और फाइनल मैच जगदीशपुर एवं क्रिकेट संघ लुण्ड्रा के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में जगदीशपुर की जीत दर्ज करते हुए शिवाजी ट्रॉफी अपने नाम की । समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबोध मिंज ने विजेता और उपविजेता टीम के साथ विभिन्न पुरस्कार वितरित किए। प्रथम पुरस्कार एक लाख नगद और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को पचास हजार नगद और ट्रॉफी भेंट की गई। इससे पहले अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया, पारम्परिक शैला नृत्य प्रस्तुत किया गया। मैच का शुभारम्भ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद हुआ। इस दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, सतीश कुमार जायसवाल मंडल अध्यक्ष, जयंत मिंज विधायक प्रतिनिधि राजेश सोनी सभापति, अभिषेक पावले मंडल उपाध्यक्ष, मुकेश सिंह सरपंच राहुल चोपणा उपाध्यक्ष मनिष सोनी जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिलीप प्रजापति महामंत्री राजेश कुजुर विजय अग्रवाल राजीव कश्यप मो रहमत अंशारी मुकेश कश्यप मो गालीब खान शिव नारायण सिंह सोशल मीडिया हरिश कश्यप। सहित समिति के लोगों के साथ बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।