भाजपा मण्डल लुण्ड्रा द्वारा शिव मंदिर रघुनाथपुर में सोमनाथ स्वाभीमान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीश जायसवाल के नेतृत्व में विविध कार्यक्रम एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया ।
सोमनाथ स्वाभिमान वर्ष के अवसर पर भाजपा मंडल लुण्ड्रा के द्वारा रघुनाथपुर के शिव मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। एवं स्थानीय शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का विधिविधान से पूजा अर्चना पश्चात जलार्पण किया गया और सामूहिक आरती पाठ करते हुए प्रसाद वितरण किया गया । उपस्थित नेताओं ने सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए किए गए स्मरण को साझा किया । मंच पर उपस्थित भाजपा मंडल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी अरविंद गुप्ता युवा भाजपा नेता आशीष यादव सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया और पूर्व राष्ट्रपति सरदार पटेल के द्वारा सोमनाथ मंदिर के जीणोद्धार के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान की विस्तृत चर्चा की गई। सनातन धर्म के गौरव पर आधारित इस कार्यक्रम में उपस्थित सनातनियों ने भी अपने-अपने विचार रखें।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीश कुमार जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह अरविंद कुमार गुप्ता बटवाही उपसरपंच आशीष यादव मंडल महामंत्री दिलीप कुमार प्रजापति उदारी सरपंच श्रीमती सीमां पैंकरा, प्यारेलाल गुप्ता तेजधारी सिंह यादव सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता गण और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
