Current Date:01 Jun 2026





लुण्ड्रा जनपद पंचायत के सचिव भी हड़ताल पर 70 ग्राम पंचायतों का कामकाज हुआ ठप्प

प्रदेश भर के पंचायत सचिव सामूहिक हड़ताल पर मांग की कवायद हुआ तेज

लुण्ड्रा जनपद पंचायत के सचिव भी हड़ताल पर 70 ग्राम पंचायतों का कामकाज हुआ ठप्प
पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने एवं मोदी की गारंटी के वाद को पूरा करने की मांग को लेकर प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव
संघ के आह्वान पर लुण्ड्रा  जनपद पंचायत के 70 ग्राम पंचायतों के  सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे 70 ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं का कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया है वहीं  सबसे ज्यादा परेशानी नवनिर्वाचित हुए सरपंचों को हो रहा  है जिन्हें कार्यभार ग्रहण करने के बाद कई प्रकार के शासकीय कामकाज को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
         जनपद परिसर के सामने बैठे धरना स्थल पर सचिवों का कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आगामी 01अप्रैल  को रायपुर में मंत्रालय घेराव में भी शामिल होगें । जनपद परिसर में चल रही इस हड़ताल में सचिवों का आक्रोश साफ नजर आ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है, ताकि ग्रामीण विकास योजनाओं का संचालन फिर से सुचारु हो सके।हड़ताल में दामोदर सिंह सिप्तेन्द्र पुरिया सूरज यादव उमेश जायसवाल कृष्णा यादव मंतोष कुमार वकील अहमद अंसारी राहुल कश्यप हलकनाथ सहित सभी सचिव शामिल हैं