Current Date:03 Jun 2026





राजस्व पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू,इस तरह हाथों में मेंहदी रचाकर किया अनोखा प्रदर्शन

राजस्व पटवारी संघ का हड़ताल शुरू

राजस्व पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू,इस तरह हाथों में मेंहदी रचाकर किया अनोखा प्रदर्शन
कांसाबेल। राजस्व पटवारी संघ का आज से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है।यह हड़ताल पूरे प्रदेश भर में पटवारी अपने आठ सूत्रीय मांगो को लेकर कर रहे है।जिले के कांसाबेल तहसील कार्यालय के समीप राजस्व पटवारी संघ ने आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं राज्य गीत गाकर धरना प्रदर्शन का शुभारंभ कर दिया है। राजस्व पटवारी संघ की 8 सूत्रीय मांगे इस प्रकार है - 1.वेतन विसंगति दूर करते हुए ग्रेड पे 2800 रू किया जाए। 2. राजस्व निरीक्षक पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति किया जाए। 3. संसाधन एवं नेट भत्ता दिया जाए। 4. महंगाई के अनुरूप स्टेशनरी भत्ता दिया जाए। 5. अतिरिक्त हल्के के प्रभार का मानदेय में बढ़ोतरी किया जाए। 6. पटवारी की भर्ती हेतु योग्यता स्नातक किया जाए। 7. मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त किया जाए। 8. बिना विभागीय जांच के प्राथमिकी एफ आई आर दर्ज ना किया जाए। संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार नायक एवं तहसील संरक्षक श्री मनोज कुमार पैंकरा ने बताया कि
उक्त विभिन्न मांगो एवं समस्याओं के निराकरण हेतु राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा समय समय पर शासन से पत्राचार कर निवेदन करते आया है। मांगो को लेकर दिसंबर 2020 में संघ द्वारा विभिन्न चरणों में आंदोलन भी किया गया था। कुछ मांगो को जैसे स्टेशनरी भत्ता नेट भत्ता आदि को वर्ष 2021 में स्वीकृत भी किया गया था किन्तु उसका क्रियान्वयन नहीं हुआ । अत्यंत खेद का विषय है कि आज तक पटवारियों की समस्यायों और मांगो का उचित निराकरण नहीं किया जा सका है। जिससे प्रदेश के पटवारियों में भारी रोष व्याप्त है।
राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पूर्व सूचना देकर दिनांक 24/04/2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तुता रायपुर में किया गया। धरना प्रदर्शन में उपस्थित सभी प्रांतीय कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों एवं सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से 14 मई 2023 तक मांगे पूर्ण नहीं होने की दशा में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ दिनांक 15 मई 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने का प्रस्ताव पारित किया।हड़ताल के प्रथम दिवस महिला पटवारियों ने मेहंदी लगाकर हड़ताल का पूर जोर समर्थन किया। धरना स्थल में प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक संघ के अन्य सदस्य रितेश कुमार गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, ब्रिज किशोर सिंगार, महेश भगत, फुलजेंसिया टोप्पो, बबीता निकुंज, सरिता कुलदीप, ख्रीस्त प्रेमी चंपा मिंज, प्रिया बरेठ, ललिता भार्गव, प्लिज्यमा टोप्पो, धरना स्थल पर बैठे रहे।