जशपुरनगर।शराब घोटाले मामले में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर बरस रहे हैं,साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफा मांग रहे हैं।जिला मुख्यालय में एक दिवसीय महा धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।उजागर हुये 2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तरीय महाधरना दिया। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किये और तपती दोपहर में बरसते रहे। छत्तीसगढ़ के मेहनतकश निवासियों के हिस्से का धन घोटालों के जरिये लूटने का आरोप कांग्रेस की सरकार पर लगाया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग की। जिला मुख्यालय जशपुर में रणजीता स्टेडियम के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जिलास्तरीय महाधरना में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।धरने को संबोधित करते हुये पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।कोयला, रेत, ज़मीन, राशन के बाद अब 2000 करोड़ के शराब घोटाले ने कांग्रेस के राजनीति चरित्र को जगजाहिर कर दिया है। इसी तरह ही डीएमएफ घोटाले में भी बंदरबांट हुई थी और खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विधानसभा में इसका खुलासा कर चुके हैं।कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नैतिकता के आधार पर अविलंब इस्तीफा देना चाहिये।पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में छत्तीसगढ़ में विकास अवरूद्ध है, जनता भयभीत है, कानून व्यवस्था हाशिये पर है और भूपेश सरकार भष्ट्राचार के काले कारनामों में लिप्त है। ईडी की कार्रवाही से सामने आये 2000 करोड़ के घोटाले को लेकर भाजपा आमजनता के बीच जा रही है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि शराब के महाघोटाले से प्रदेश सरकार की असलियत जनता के सामने आ गयी है। सत्ता के संरक्षण के बिना सरकार की नाक के नीचे इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता। 2000 करोड़ के शराब घोटाले का भंडाफोड़ होने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिये।महाधरना को जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता कश्यप ने भी संबोधित किया। संचालन ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संजीव ओझा ने एवं आभार जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया।उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि भाजपा के महाधरना में प्रमुख रुप से पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजशरण भगत, पूर्व विधायक रोहित साय, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रियंवदा सिंह जूदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता,डीडीसी सालिक साय, जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह ठाकुर, डीडीसी गेंदबिहारी सिंह, गोपाल राय, मुनेश्वर सिंह केसर, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत, लालदेव भगत, गोविंद भगत, संतोष सिंह, शारदा प्रधान, भुनेश्वरी बेहरा, श्रीनायक मिश्रा, कृपा शंकर भगत, नितिन राय, दीपक गुप्ता, सज्जु खान, अरविंद भगत, विनोद निकुंज, नमित सिंह, आकाश गुप्ता, दिनेश बड़ाईक, गंगा भगत, राजकुमार सिंह, अभ्युदय मिश्रा, राजा सोनी, राहुल गुप्ता, दीपू मिश्रा, नीतू गुप्ता, एंजेला खेस, मुकेश इंदवार, अनुज भगत, प्रतिमा भगत, सावित्री भगत, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीती
Admin
12 May 2023
शराब घोटाले को लेकर मुख्यालय में बीजेपी ने किया महाधरना,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे,कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार की जननी
प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे विष्णुदेव साय
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768