Current Date:03 Jun 2026





कौशल एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने की उद्देश्य को लेकर जन शिक्षण संस्थान द्वारा कराया गया कौशल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

स्वास्थ्य संकट से जुड़े वृहद आर्थिक एवं पर्यावरण और जलवायु के वैश्विक स्तर पर समाधान कर विकसित करना होगी चुनौती ममता चौहान यूनिसेफ

कौशल एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने की उद्देश्य को लेकर जन शिक्षण संस्थान द्वारा कराया गया कौशल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप




कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में किया गया आयोजित कार्यक्रम में जन भागिदारी जी 20 के अंतर्गत एक कुशल और आत्मनिर्भरता भारत बनाने  कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई इसी उद्देश्य को लेकर जन शिक्षण संस्थान द्वारा  साइक्लोथॉन रैलियां, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं कौशल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जी 20 के अंतर्गत स्वास्थ्य संकट से जुड़े बृहद आर्थिक वैश्विक विकास तथा पर्यावरण और जलवायु चुनौतियों के समाधान वैश्विक स्तर पर सतत विकास को विकसित करने, स्वच्छता अभियान से जन जीवन को प्रभावित करने पर चर्चा की गई । जिसमें जन शिक्षण संस्थान सरगुजा मे मुख्य अतिथि के रूप में ममता चौहान यूनिसेफ, खेल विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के निदेशक एम सिद्दीकी जी, श्री गिरीश गुप्ता साक्षर भारत मिशन सरगुजा,के अलावा डॉक्टर नीरज वर्मा सहीत काफी संख्या में साहित्य कार्य साहित्यकार आदि की गरिमामय उपस्थिति रहीं। एम सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिता के द्वारा सभी को स्वास्थ्य, शारीरिक एवं मानसिक तनाव को कम करने एवं अधिक साइकिल चलाना और बेहतर भोजन करना निश्चित रूप से पेट की चर्बी कम करने में मदद करेगा । इसी तारतम्य मे स्वास्थ्य विभाग से अधिकारियों ने बताया कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से आपके हृदय, फेफड़े और परिसंचरण में सुधार होता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। साइकिल चलाने से आपके हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, आराम करने वाली नाड़ी कम होती है और रक्त में वसा का स्तर कम होता है। खेल विभाग से अधिकारियों ने बताया कि साइकिल चलाना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है और तो और आप कई बड़ी बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं दिल के लिए फायदेमंद- साइकिलिंग करने से दिल को काफी फायदा पहुंचता है।सभी विद्यार्थियों का मैनुअल उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। और कार्यक्रम में खेल विभाग, कला साहित्य विभाग एवं यूनिसेफ से अधिकारियों की उपस्थिति रहीं। सभी विद्यार्थियों ने साइकिल रैली में शामिल होकर जी 20 के इस कार्यक्रम को सफल बनाने का शपथ भी लिया।