राज्य
Admin
08 Jul 2025
विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 18 जुलाई को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
जिला जनसम्पर्क कार्यालय अम्बिकापुर
अम्बिकापुर 08 जुलाई 2025/ रोजगार कार्यालय उपसंचालक ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 18 जुलाई 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी आश्रव फाउंडेशन/आश्रव सिक्युरिटी/एच.आर सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड मावा,रायपुर छत्तीसगढ़ के संचालक श्री सत्यम कुमार उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत असिस्टेंट नर्स के 100 पद शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं एएनएम, संभावित वेतन 12000 हजार, एच.आर के 05 पद योग्यता एम.बी.ए संभावित वेतन 15000 हजार, ऑफिस असिस्टेंट के 02 पद योग्यता स्नातक, संभावित वेतन 12000 हजार, सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद योग्यता 8वीं, 10वीं एवं 12वी संभावित वेतन 10000 हजार, बिलिंग एक्सक्यूटिव के 02 पद योग्यता/स्नातक, संभावित वेतन 10000 हजार निर्धारित किया गया है। यह पद रायपुर जिले के लिए है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 18 जुलाई 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैंम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
---00---
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768