Current Date:02 Jun 2026





यूके से आया फोन रकम दोगुना करने के नाम पर6 लाख से भी अधिक की ठगी मामला पंजीबद्ध धर्म थाना क्षेत्र का मामला

सरगुजा के युवक को यूनाइटेड किंगडम से व्हाट्सएप कॉल आया और युवक 6.10 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया। युवक को निवेशित रकम 120 दिनों दोगुना करने का झांसा देकर टीटियम ऐप डाउनलोड कराया गया था।

यूके से आया फोन रकम दोगुना करने के नाम पर6 लाख से भी अधिक की ठगी मामला पंजीबद्ध  धर्म थाना क्षेत्र का मामला
युवक ने अपना एकाउंट बना किश्तों में राशि जमा की।

जब युवक ने अपना पैसा वापस निकालना चाहा तो पैसे नहीं निकल रहे हैं। युवक ने ठगी की शिकायत दरिमा थाने में दर्ज कराई है।


रुपए डबल करने का दिया लालच

जानकारी के मुताबिक, छिंदकालो निवासी गोलू दास के मोबाइल फोन पर यूनाइटेड किंगडम से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वालों ने बताया कि ट्रीटियम ऐप में पैसा लगाने पर अधिक ब्याज मिलेगा और 60 से 120 दिनों में पैसा दोगुना हो सकता है। कॉल करने वालों के कहने पर युवक ने ऐप डाउनलोड किया।

किश्तों में जमा कराई राशि

गोलू दास ने ऐप डाउनलोड कर अपना 79720 रुपए लगाया। उसने अपने दोस्त अजय सिंह के अकाउंट से 198690 और 92 हजार रुपए फिर 59 हजार रुपए फोन पे और गुगल पे के माध्यम से ऐप में जमा कराया और अजय सिंह को कैश दे दिया।
पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का अपराध

मामले में दरिमा पुलिस ने यूके के तीनों व्हाट्सएप नंबरों के संचालकों के खिलाफ धारा 420, 66 डी के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व में भी विदेशों से कॉल कर ठगी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।