Current Date:02 Jun 2026





लुण्ड्रा -भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष सरगुजा ने . दिए महत्वपूर्ण टिप्स

मंडल लुण्ड्रा में भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला संपन्न

लुण्ड्रा -भाजपा सदस्यता अभियान  को लेकर जिला अध्यक्ष सरगुजा ने . दिए महत्वपूर्ण टिप्स
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर  मंडल लुण्ड्रा सामुदायिक केन्द्र में  कार्यशाला को लेकर जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह   किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई ।
पिछले चुनावों में भाजपा को मिली सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए सभी लक्ष्य को हम सब ने बढ़ चढ़ कर पूरा किया है, इस बार सरगुजा को डेढ़ लाख भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है,  सरगुजा में लगातार 3 दिन तक सदस्यता अभियान में हम सब मिल कर मेहनत करेंगे और लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक 6 वर्षों में यह सदस्यता अभियान चलाया जाता है पिछली बार 2016 एवं 2019 में सदस्यता अभियान चलाया गया था जिसमें सरगुजा जिले में लगभग 90 हजार सदस्य बने थे। जिले के प्रत्येक बूथ में अभियान चलाकर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य हमने तय किया है। भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यों को फिर से सदस्य बनना होगा।
बैठक में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर,  3 सितंबर को प्रदेश स्तर पर, 4 सितंबर को जिला स्तर पर, 5 सितंबर को मंडल स्तर पर तथा पांच सितंबर को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जारी टोल फ्री नंबर में मिस कॉल के अलावाबारकोड स्कैनरऑफलाइन फॉर्म भरकर और जिनके पासएंड्राइड मोबाइल नहीं हैउनकेमोबाइल पर ओटीपी के माध्यम सेऑनलाइन सादिष्ठा दिलवानी हैसभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमें प्राप्त लक्ष्य से दोगुना सदस्य बनना हैइस अवसर परजिला अध्यक्ष किसान मोर्चा उमाशंकर उपाध्यायके अलावा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने भी सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने युद्ध स्तर परकार्य करने आग्रह किया कार्यक्रम को पुरुष भाजपा नेता जयंत मिंज देवनारायण यादव राजेश सोनी ने भी संबोधित कियाकार्यक्रम का संचालन महामंत्रीअशोक यादव तथा आभार प्रदर्शन .सतीश जायसवाल ने किया

सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर पूरी गंभीरता के साथ सदस्यता अभियान के प्रक्रिया को पूरा करने की बात कहते हुए,  सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी वर्ग के साथ भाजपा विचारधारा वाले अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम हमें करना है।

इस अवसर पर  मंडल से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे