Current Date:03 Jun 2026





उपभोक्ताओं के अधिकार के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रत्येक खरीदी गई वस्तु की सेवा की गुणवत्ता, मात्रा व कीमत की जानकारी रखें - श्री अमित जिंदल (सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबिकापुर, सरगुजा )

उपभोक्ताओं के अधिकार के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबिकापुर के सचिव श्री अमित जिंदल के मार्गदर्शन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबिकापुर की PLV कुमारी दुर्गा सिंह के द्वारा आज दिनांक 6/08/23 को अंबिकापुर के ठाकुरपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया और वहां उपस्थित लोगों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी और बताया कि खरीदी गई वस्तु की सेवा की गुणवत्ता, मात्रा व कीमत की जानकारी रखें ताकि आपके साथ धोखा न हो। इसके अलावा अन्य अधिकारों के विषय में भी विस्तार से बताया कि प्रत्येक उपभोक्ता को सुरक्षा का अधिकार, चयन करने का अधिकार, सूचना प्राप्त करने, क्षतिपूर्ति प्राप्त करने, सुने जाने और उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार प्राप्त है उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता कोई भी समान व सेवा खरीदी पर बिल अवश्य प्राप्त करे। साथ ही जिला उपभोक्ता फोरम, राज्य उपभोक्ता फोरम व राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में उपभोक्ता किस तरह से शिकायत कर सकते हैं, इसकी जानकारी भी शिविर के दौरान दी गई और विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के संबंध में भी उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई। साथ ही वे अपनी शिकायत किन स्थितियों में कर सकते हैं शिकायत कौन कर सकता है और उपभोक्ता को उपलब्ध राहत के विषय में भी बताया और उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक किया गया ।