जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबिकापुर के सचिव श्री अमित जिंदल के मार्गदर्शन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबिकापुर की piv कुमारी दुर्गा सिंह के द्वारा आज दिनांक 6/08/23 को अम्बिकापुर के अजीरमा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर वहां उपस्थित छात्रों को एसिड हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एसिड अटैक अपराध का एक ऐसा खतरनाक रूप है जो पीड़ित का जीवन दयनीय बना देता है। यह मूल रूप से किसी के जीवन को बर्बाद करने के लिए किया जाता है। एसिड अटैक (तेजाब फेंकना) की शिकार ज्यादातर महिलाएं होती हैं। इसके पीछे एक सामान्य कारण है प्रेम संबंधी विवाद है यह समस्या छोटी सोच वाले लोगों के कारण उत्पन्न होती है जो अपने जीवन में अस्वीकृति का सामना नहीं कर सकते। एसिड हमले का नुकसान ये होता है की तेजाब के कारण पीड़ितों की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली जाती है, साथ ही चेहरे और शरीर पर स्थायी निशान पड़ जाते हैं, खोपड़ी आंशिक रूप से नष्ट हो जाती है और बाल झड़ जाते हैं, कान आमतौर पर आंशिक रूप से या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है बहरापन हो सकता है, नाक सिकुड़ सकती है पूरी तरह से बंद हो सकती है कभी-कभी होंठ और गाल आंशिक रूप से या पूरी तरह से नष्ट हो सकते हैं और द खाना और बोलना मुश्किल हो जाता है। तेजाब हमले की पीड़िताओं की कभी कभी मौत भी हो जाती है। देश में एसिड अटैक जैसे खतरनाक और जानलेवा - अपराध को रोकने के लिए कड़े क़ानून बनाये गए हैं भारतीय दंड संहिता की धारा 326 A के अंर्तगत किसी व्यक्ति ने अगर जानबूझकर अन्य व्यक्ति पर तेजाब फेंका और स्थाई या आंशिक रूप में नुकसान पहुंचाया तो इसे गंभीर जुर्म माना जाएगा। अपराध गैर मानती होगा। दोषी को कम से कम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद हो सकती है। यह भी प्रावधान है कि दोषी पर उचित जुर्माना होगा और यह रकम पीड़िता को दिया जाएगा।
सरगुजा
Admin
07 Aug 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबिकापुर के तत्वाधान में एसिड अटैक के संबंध में अजीरमा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
व्यक्ति पर तेजाब फेंका और स्थाई या आंशिक रूप में नुकसान पहुंचाया तो अपराधी को हो सकता है उम्र कैद की सजा
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768