Current Date:02 Jun 2026





नाग पंचमी पर कल लगेगी स्वयं प्रकट नाग मंदिर कुरो पहाड़ में मेला , हजारों की संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु

नागपंचमी के अवसर पर यहाँ लगा रहता है श्रद्धालुओं का तांता

नाग पंचमी पर कल लगेगी स्वयं प्रकट नाग  मंदिर कुरो पहाड़ में मेला , हजारों की संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
लुण्ड्रा से महज तीन किलोमीटरकी दूरी पर स्थितधारपुर मुख्य मार्ग पर पूर्व पहाड़ नाम से विख्यात मंदिर आज आस्था का एक बड़ा केंद्र बन गया है नाग पंचमी के दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालुगण पूजा अर्चना करते लंबी दूरी तय कर ऊपर पहाड़ में पैदल चलते हुए पहुंचते हैं ।
बता दे की कई फीट ऊपर पहाड़ में मंदिर जन सहयोग से स्थापित की गई है जहां बैगाओं  द्वारा  पूजा अर्चना की जाती हैमान्यता है कि उक्त विशालकाय पहाड़ में 1996 -97 में लगातार तीन दिनों के बारिश के बीच नाग नागिन नीचे से लेकर ऊपर पहाड़ तक मानव सदृश सड़क बनाए गए थे जो क्षेत्र के लोगों के लिए कुतूहल एवं आस्था का केंद्र के अलावा पहाड़ मेंअलौकिक शक्ति को लेकर लोगों में चर्चाओं का दौर गरम हो गयाऔर तब से यहां पूजा अर्चना का दौर चालू हो गया कथित तौर पर जब नाग नागिन पहाड़ को काटकर रास्ता बनाए तो ऐसा प्रतीत होता था कि किसी मानव द्वारा मशीन का प्रयोग करते हुए बडे बडे पेड़ पौधे व विशालकाय पत्थर को जड़ व  चट्टानों से उखाड़ दोनों ओर से स्वस्थित ढंग से सडक पर रखा गया था । हालांकि इससे पहले भी स्थानीय बैगा  गुनिया द्वारा पूजा पाठ किया जाता था किंतु किसी एक छोटी स्तर पर आज लगभग तकरीबन 29 सालों से चली आ रही मेला व नाग देवता को दूध पिलाने तथा पूकर कहीं खत्म होता है।