Current Date:02 Jun 2026





राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा सहकारी समितियों के प्रबंधक, प्रगतिशील कृषकों हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सरगुजा के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा सहकारी समितियों के प्रबंधक, प्रगतिशील कृषकों हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन


अम्बिकापुर 11 जुलाई 2025/  राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के तत्वाधान में शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सरगुजा एवं सूरजपुर के आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक, प्रगतिशील कृषक, प्राधिकृत अधिकारी सहित अन्य प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में पैक्स समितियों के नवीन आदर्श उपविधि की जानकारी ,पैक्स कम्प्यूटराईजेशन,  नवीन उपविधि से नवीन कार्य व्यापार संचालन तथा सहकारी समितियों के विकास में भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शिल्पा अग्रवाल,  एनसीडीसी क्षेत्रीय निदेशक श्री किंचित जोशी, अनुपम तिवारी,डीडीएम नाबार्ड, कृषि विज्ञान केंद्र तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सरगुजा के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
---00---