छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
सरगुजा संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा का छात्र संगठन ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव किया. बीएससी के 95% से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हो गई है और सरगुजा यूनिवर्सिटी पर आरोप लगाया है कि बेहतर शिक्षक नहीं होने से परीक्षा परिणाम में प्रभाव पड़ रहा है. दरअसल सरगुजा संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय हमेशा से सुर्खियों में रहने वाले विश्वविद्यालय एक बार फिर अपने परीक्षा परिणाम को लेकर गिरती हुई नजर आ रही है जहां बीएससी के 95% छात्र-छात्राएं बॉटनी और केमिस्ट्री में फेल हो गए हैं जिसको लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई के द्वारा सरगुजा यूनिवर्सिटी का घेराव कर कहा गया कि छात्र-छात्राएं केमिस्ट्री और भटनी में फेल हुए हैं उनके पुनः मूल्यांकन की फीस वापस की जाए साथ ही कहा कि बेहतर शिक्षक नहीं होने की वजह से कॉपी जांचने में समस्या देखने को मिल रही है. की वजह से परीक्षा परिणाम भी प्रभावित हो रहे हैं. इधर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कहा कि हमारे तरफ से किसी भी तरीके की समस्या नहीं है. जब बच्चे पढ़ेंगे ही नहीं तो परीक्षा परिणाम कैसे उनके अनुरूप आएंगे. अब देखना होगा कि कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच बोल रहा है. यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
