Current Date:02 Jun 2026





ममता फिर हुई शर्मसार-8 माह के नवजात बच्चे का पत्थर पर रखा मिला लाश

पुलिस विवेचना में जुटी

ममता फिर हुई शर्मसार-8 माह के नवजात बच्चे का  पत्थर पर रखा मिला लाश
सीजी टुडे 24

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लिब्रा के घुनघुट्टा पुलिया के पास 8 महीने का नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी व आक्रोश का माहौल है , कपड़ा पहना  पत्थर पर रखा हुआ शव को देखे जाने के बाद लोगों ने कलयुगी माता-पिता को कोसते हुए उनके पापों की सजा बेकसूर नवजात को मिलने की चर्चा कर मानवता को शर्मसार कर देने वाली बात कर रहे हैं  घुंनगुट्टा नदी के लिब्रा पुलिया के  आसपास के ग्रामीण लोगों से पूछताछ  कर दरिमा पुलिस मामले की जांच में सक्रियता से  जुटी है ।