Current Date:02 Jun 2026





शादी कर रानी बनाकर रखूंगा कह बनाया शारीरिक संबंध, प्रैग्नेंट हुई तो कराया गर्भपात- अब शादी से किया इनकार

युवती के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

शादी कर रानी बनाकर रखूंगा कह बनाया शारीरिक संबंध, प्रैग्नेंट हुई तो कराया  गर्भपात- अब शादी से किया इनकार
राजीव कश्यप सीजी टुडे 24

एक युवक ने युवती को पहले तो प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी करने की झांसा देते हुए कहा की शादी के बाद उसे रानी की तरह बना कर रखेगा कहकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। पिछले 16 महीने से वह उससे बलात्कार कर रहा था। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया था। इसके बाद युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। युवती द्वारा दबाव बनाए जाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगा। इससे क्षुब्ध युवती ने 5 सितंबर को मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि युवती की जान पहचान 1 वर्ष पूर्व शहर से लगे ग्राम भिट्टीकला निवासी संजय राजवाड़े से हुई थी। आरोपी द्वारा युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया गया। इस दौरान वह 4 अप्रैल 2023 से 12 अगस्त 2024 तक उसका दैहिक शोषण करता रहा जिससे पीडिता गर्भवती हो गई।पीडिता की गर्भवती होने की जानकारी जब युवक को हुई तो उसने गर्भपात  कराने की सोच ली। और अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में लेकर  4 जुलाई 2023 को उसका गर्भपात करा दिया था। इसके बाद अब युवक  पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया और उससे बात चीत तक करना तक बंद कर दिया।

 जान से मारने की देने लगा धमकी

युवक द्वारा इनकार किए जाने के बाद पीडिता द्वारा शादी करने के लिए दबाव डाला गया। इस पर युवक उसे जान से मरवाने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर पीडिता ने 5 सितंबर को मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।