Current Date:03 Jun 2026





लुण्ड्रा विधानसभा के लिए कांग्रेस के सबसे सशक्त उम्मीदवार साबित हो सकती हैं मधु सिंह राजनीति के क्षेत्र में है एक लंबा अनुभव सरपंच से लेकर वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष तक का सफर

लगातार दो बार विधायक टिकट संगठन से कर चुके हैं मांग गोंड व महिलाओं में है इनका अच्छा पैठ

लुण्ड्रा विधानसभा के लिए कांग्रेस के सबसे सशक्त उम्मीदवार साबित हो सकती हैं मधु सिंह राजनीति के क्षेत्र में है एक लंबा अनुभव सरपंच से लेकर वर्तमान  जिला पंचायत अध्यक्ष तक का सफर
छत्तीसगढ़ न्यूज़ टुडे 24 ब्यूरो प्रमुख
छत्तीसगढ़ में चुनाव माहौल पूरे सरगर्मी पर है एक ओर जहां सरगुजा जिला में तीन सीटों में से कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाला लुण्ड्रा  विधानसभा सीट में  भाजपा ने 90 दिन पूर्व प्रत्याशी घोषित कर अपने आप को सत्तारुण  पार्टी कांग्रेस से चुनावी परिणाम में भी आगे होने का दावा कर रही है वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा संगठन के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष को आवेदन प्रस्तुत कर अपनी अपनी दावेदारी वह दमखम  दिखाई जा रही है तथा जीत का दावा कर पार्टी से टिकट मांगी जा रही है बता दें कि अभी तक लण्ड्रा विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी से 8 नाम सामने आ चुके हैं  जिसमें जनपद अध्यक्ष  एवं विधानसभा यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगाराम टेकाम जिला पंचायत की वर्तमान अध्यक्षा मधु सिंह केपी प्रेमी  शकुंतला टोप्पो अमरपति   सिंह शकुंती बाई एवं पौलुस कुजूर एवं वर्तमान विधायक डॉ प्रीतम राम सहित आठ दावेदार मैदान में है लेकिन लेकिन   संगठनात्मक पार्टी तथा वर्तमान लुण्ड्रा की राजनीतिक परिदृश्य में देखे तो दो लोगों का ही टिकट व चुनाव की दृष्टिकोण से भी कांग्रेस के लिए दो लोग ही प्रमुख रुप से दावेदारी के लिए अच्छा साबित हो सकते हैं जिनमें वर्तमान जिला अध्यक्ष मधु सिंह एवं गंगाराम प्रमुख हैं
बता दे की जहां गंगाराम के पास भी एक राजनीतिक लंबा  अनुभव का लाभ प्राप्त है वहीं युवाओं के बीच  इनका मधुरता का संबंध के साथ लंबी टीम भी  है पर यदि राजनीतिक गलियारों कि चर्चा की माने  या  संगठनआत्मक दृष्टिकोण से देखें तो मधु सिंह इस क्षेत्र के लिए एक जाना पहचाना वह पुराना चेहरा हैं वह लंबे समय से संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया है साथ ही जनप्रतिनिधि की भी भूमिका निभाते आ रही है  इसके अलावा उपमुख्यमंत्री वह सरगुजा पैलेस टीएस बाबा के काफी ग़रीबी भी माने जाते हैं  हालांकि पैलेस के करीबीयों में से सबसे खास गंगाराम भी माने जाते हैं
   मधु सिंह का राजनीतिक सफर
         बता दे की मधु सिंह नेअपने राजनीतिक जीवन का शुरुआत विषम कठिन परिस्थिति में रहते हुए की थी वे क्षेत्र के लिए एक तेज तर्रार  महिला नेत्री के रूप में जानी जाती हैं तथा लोगों से भी बगैर किसी भेदभाव के आत्मीयता के साथ उनका मिलने का स्वभाव रहा है  सबसे बड़ी वोट बैंक की ताकत उनके पास महिलाएं हैं अध्यक्ष बनने से पूर्व वे स्वयं सहायता महिला समूह की  पूरे ब्लॉक की अध्यक्ष के साथ सभी समूहों के सदस्यों के लिए बिहान कार्यक्रम के तहत आजीविका हेतु सतत प्रयास कर किसी न किसी उद्योग व कार्यों से उन्हें जोड़ लाभ पहुंचाने के साथ ही साथ घर पहुंच अपनी पहचान बनाई जिसका उन्हें लाभ वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भी देखने को मिला

शुरू से ही कांग्रेस से रहा जुड़ाव अब तो रग रग में बस गई है कांग्रेस
 उनके समर्थकों सहित स्वयं मधु सिंह  बताते हैं  कि उनका  कांग्रेस के साथ जुडाव शुरू से ही रहा है लेकिन पार्टी गतिविधि में उन्होंने पहली बार   1992 से युवा साथियो के साथ कार्य करना प्रारम्भ किया
1995 में महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हुई जिसमें अपेक्षानुरूप खरा उतरी तत्पश्चात 1995 से लगातार जनजागरण के पद पर रहते हुए कांग्रेस के सिद्धांत नीति व रीती को प्रचार प्रसार करती रही एव 1999 में कांग्रेस के बैनर से लुण्ड्रा पंचायत के पद पर चयनित होते हुए सफलतापूर्वक सरपंच का पांच वषीर्य कार्यकाल पूरा किया . मधु सिंह ने आगे बताते हुए कहा कि 1 सितम्बर 2001 को पांच महिलाओं का नेतृत्व करते हुए अंबिकापुर से रायपुर तक एक माह की पद यात्रा करते हुए  गांधी जी के आदर्शा एव सदेसों के  प्रचार प्रसार के साथ-साथ 2 अक्टूबर को रायपुर में हो  रही रैली में भी सम्मिलित रही 7 जुलाई 2002 को सरगुजा जिला कांग्रेस सेवादल के ब्लाक सेवा सगठक लुण्ड्रा के पद्याधिकारी के  पद पर नियुक्ति की गयी।  2004 में प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव में सरगुजा लोक सभा की संचालाल समिति का सदस्य बनाया गया ।
जनवरी 2004 में कांग्रेस के बैनर में जिला पंचायत सदस्य के पद पर चयन जिला पंचायत की कार्य समिति में महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थय की समस्या . 2004 में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यश  श्रीमती रीता  बहुगुणा जोशी  जी की अनुशंसा पर छतीसगढ प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव के पद पर नियुक्ति की गई तथा  2004-2005 में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में ब्लाक अध्यक्ष के रूप में कार्य क्या ।जिसके तहत सतत रूप से सामाजिक कार्यों में लग कर तथा महिलाओं  की समस्याओं को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाने का कार्य भी किया गया जो आज भी अनवरत रूप से चालू है, इसके तहत 7 व 8 नवम्बर 2004 को लगभग 2000 महिला पंचायत प्रतिनिधियों के दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन में अध्यक्ष की भूमिका में महिला पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को राज्य शासन के समक्ष प्रस्तुत किया  2004 में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  महिला की समस्याओं को लेकर लगभग 1500 महिलाओं की एक विशाल रैली का नेतृत्व करते  हुए जिला प्रशासन को व्याप्त समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौप  आवाज बुलंद करने में भी अग्रणी रही   प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ब्लाक पर महिलाओ की रैली का नेतृत्व करना तथा उनसे निकली समस्याओं को जिला तथा राज्य स्तर  तक पहुंचाने का कार्य किया ।
   2011 में जिला पंचायत सदस्य के तौर पर सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूर्ण किया । और  2022 2023 में प्रदेश प्रतिनिधि के तौर पर कार्यरत हू ।

2011-2012 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव के पद का सफलता पूर्वक निर्वहन| . और अभी वर्तमान में 2019 से अभी तक जिला पंचायत के पद पर कार्यरत हैं