Current Date:03 Jun 2026





लुण्ड्रा बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कल मनाया जाएगा शाला प्रवेशोत्सव विधायक सहित तमाम जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित

प्राचार्य राकेश वर्मा ने दी जानकारी छात्र छात्राओं समेत अभिभावकों व गणमान्य नागरिकों को भी शामिल होने की अपील

लुण्ड्रा बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कल मनाया जाएगा शाला प्रवेशोत्सव विधायक सहित तमाम जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित
सीजी टुडे ब्यूरो राजीव कश्यप

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल खुलने पर नव प्रवेशी बालकों के साथ स्कूल खुलने के दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा शाला प्रवेशोत्सव  का आयोजन किया जाता है जिसके तारतम्य में कल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा के सभागार में शाला प्रवेशोत्सव का गरिमामई कार्यक्रम रखा गया है प्राचार्य राकेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शनिवार को अपराहन तीन बजे क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉक्टर  प्रीतम राम जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मधु सिंह के विशिष्ट अतिथि में संपन्न होगा यह कार्यक्रम विकास खंड शिक्षा अधिकारी डीके गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में स्कूली छात्रों के अलावा उनके अभिभावक स्थानीय पंचायत व जनपद स्तरीयजनप्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे