Current Date:02 Jun 2026





लुण्ड्रा - : पुराना धान बेचने लाए किसान से उड़न दस्ता टीम ने 80 बोरा धान किया जप्त

कलेक्टर के निर्देश पर नोडल अधिकारी टीम के साथ लगातार कर रहे मॉनिटरिंग

लुण्ड्रा - : पुराना धान बेचने लाए किसान से उड़न दस्ता टीम ने 80 बोरा धान किया जप्त
सीजी टुडे 24

कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी के सुचारु संचालन और धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर निगरानी रखने उडनदस्ता दल का गठन किया गया है। इसी कड़ी में उडनदस्ता दल द्वारा कार्यवाही करते हुए किसान द्वारा 80 बोरा पुराना धान खपाने के प्रयास को रोका गया और धान जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार 26 नवंबर मंगलवार को धान उपार्जन केंद्र बरगीडीह में कृषक बृजराज त्रिपाठी निवासी झेराडीह द्वारा 500 बोरा विक्रय हेतु धान लाया गया था जिसमें से टीम द्वारा जांच उपरांत 80 बोरा पुराना धान पाया गया जिसे त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा जप्त कर समिति प्रबंधक की सुपुर्दगी में दिया गया। इस मौके पर खाद्य, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त उडनदस्ता टीम मौजूद रही।बता दे की क्षेत्र में किसान द्वारा आपसी सांठगांठ  का खेल चालू हो गया है और पुराना धान के साथ अमानक स्तर का धान  खपाने का  गोरखधंधा प्रारंभ हो गया है जिसमें बड़ी चालाकी के साथ ऊपर फ्रेश धान और बीच में अमानक स्तर का धान डालकर खपाया जाता है