सीजी टुडे 24 अंबिकापुर राजीव कश्यप
भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर के गांधीनगर शक्ति केंद्र में आज चुनाव प्रभारी भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास के मुख्य आतिथ्य में बूथ क्रमांक 37,38,39 तथा 40 के बूथ समितियों का चुनाव संपन्न हुआ। स्थानीय कमोदा बिहार में आयोजित बूथ समितियों की बैठक में सर्वसम्मति से बूथ क्रमांक 37 में नेपाल एतबार, बूथ क्रमांक 38 में श्रीमती रिद्धि शर्मा, बूथ क्रमांक 39 में नीलेश श्रीवास्तव तथा बूथ क्रमांक 40 में नेहा सोनवानी को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए चुनाव प्रभारी भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने कहा कि गांधीनगर क्षेत्र में भाजपा प्रत्येक बूथ में मजबूत है। यहाँ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता न केवल पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संपन्न करते हैं बल्कि चुनावों में भी अपने परिश्रम से भाजपा को लीड दिलाते हैं। इसका लाभ निश्चत रूप से आने वाले निगम चुनाव में हमें मिलेगा। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूरी एकजुटता के साथ भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को भिड़ने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद नगर मंडल उपाध्यक्ष निरंजन राय ने तथा आभार प्रदर्शन विपिन पांडे ने किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश ठाकुर, पूर्व पार्षद कलाचंद साव, वरिष्ठ नेता सुदामा यादव, विनय त्रिपाठी, निशीकांत भगत, मंटू पाठक, प्रभात विश्वास, मिश्रा जी, श्रीमती रजनी बिंद, श्रीमती गणेश्वरी चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजनीती
Admin
02 Dec 2024
भाजपा बूथों पर है मजबूत, निगम चुनाव में होगा फायदा- संतोष दास
भाजपा नगर मंडल के गांधीनगर शक्ति केंद्र में हुआ बूथों का गठन
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768